एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश के पशुपतिनाथ मंदिर मेला की तैयारी में जुटा प्रशासन, 26 अक्टूबर को होगा आयोजन

Sehore News: इस मेले में यहां लाखों क्विंटल दूध का अर्पण किया जाता है. कोरोना महामारी की वजह से पिछले दो सालों से यह मेला नहीं आयोजित किया जा रहा था. जानिये इस मेले को लेकर क्या मान्यताएं हैं.

Pashupatinath Barakhamba Fair: सीहोर (Sehore) जिले के इछावर में दिवाली के दूसरे दिन पड़वा पर मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मेला आयोजित किया जाता है. दिपावली के दूसरे दिन लगने वाला पशुपतिनाथ मंदिर मेला सूर्य ग्रहण के चलते 26 अक्टूबर को लगेगा. इस मेले में पशुपालक अपने पशुओं के स्वस्थ रहने की कामना को लेकर भगवान पशुपतिनाथ को दूध अर्पण करते हैं.

एक दिवसीय मेले में देखते ही देखते लाखों क्विंटल दूध अर्पण किया जाता है. ऐसा लगता है मानो दूध की नहर ही बह निकलती हो. लाखों की संख्या में किसान पशुपालक और ग्रामीण इस मेले में आते हैं.

इस बार यह मेला दिवाली के दूसरे दिन पड़वा पर आयोजित किया जाएगा. कोरोना महामारी की वजह से बीते दो सालों से बाराखंबा में आयोजित होने वाला मेला प्रभावित हो रहा था लेकिन अब महामारी खत्म हो गई है. इस वजह से इस बार मेले में जमकर भीड़ उमड़ने का अनुमान है. आयोजन को लेकर अब तक प्रशासन द्वारा दो बार व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा चुका है.

सीहोर जिले के इछावर में प्रतिवर्ष दिवाली के दूसरे दिन पड़वा पर ग्राम देवपुरा में बाराखंबा का मेला आयोजित किया जाता है. इस बार भी 26 अक्टूबर को एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा. मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अफसर और मंदिर समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, एसपी मयंक अवस्थी, इछावर एसडीएम विष्णु प्रसाद यादव, इछावर तहसीलदार, थाना प्रभारी उषा मरावी उपस्थित थे.

इसके अलावा नगर पंचायत सीएमओ अशोक शुक्ला, जनपद पंचायत सीईओ राजधर पटेल, वनमंडल अधिकारी राजकुमार शिवहरे, पीडब्ल्यू अधिकारी आरके गुप्ता, पशुपतिनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष कैलाश पटेल सेंधव, सचिव रामसिंह विश्वकर्मा, सरपंच प्रतिनिधि बलवंत पटेल, सचिव सहित ग्रामीण उपस्थित रहे. अधिकारियों और समिति सदस्यों ने मेले की व्यवस्थाओं को लेकर विचार विमर्श किया. 

पशुपालक नहीं करते दूध का इस्तेमाल

पशुपालक किसान अपने दुधारू पशुओं की अच्छी सेहत के लिए इस दिन अपने घर में दूध का इस्तेमाल नहीं करते हैं. इस दिन का सारा दूध भगवान पशुपतिनाथ को अर्पण कर दिया जाता है. मान्यता है कि भगवान पशुपतिनाथ की शिला पर दूध अर्पण कर देने से साल भर पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर रहता है.

यही वजह है कि इस दिन यहां लाखों की तादाद में पशुपालक किसान आते हैं. लाखों क्विंटल दूध के चढावे से यहां मंदिर के पीछे दूध की दो धाराएं बह निकलती है. यहां से दूध एक नहर के रूप में निकलता है.

MP News: भोपाल के कर्मचारियों पर मेहरबान हुई शिवराज सरकार, 25 अक्टूबर का भी घोषित किया अवकाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget