एक्सप्लोरर

MP विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस इन मुद्दों पर उठा रही सवाल, बीजेपी दे रही ये जवाब

MP Assembly Session: मध्य प्रदेश के विधानसभा शीतकालीन सत्र में कांग्रेस किसान, बेरोजगारी और सरकार के कर्ज जैसे मुद्दे उठा रही है. BJP इन आरोपों का जवाब दे रही है.

MP Assembly Winter Session: मध्य प्रदेश की विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस रणनीति के साथ दिन प्रतिदिन अलग-अलग मुद्दे उठा रही है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किसान, बेरोजगारी और कर्ज को लेकर अलग-अलग उठाए गए मुद्दों पर रणनीति का खुलासा किया है. बीजेपी भी कांग्रेस के आरोपों का लगातार जवाब दे रही है.

विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि सरकार को 1 साल पूरा हो गया है और सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए है. इसी वजह से विपक्ष विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रतिदिन अलग-अलग मुद्दा उठा रही है.  उन्होंने बताया कि कांग्रेस के विधायक पहले दिन किसान न्याय यात्रा के जरिए विधानसभा पहुंचे. 

बेरोजगारों की समस्या को रखा सबके सामने 
उन्होंने खाद, बीज, बिजली और किसानों की विभिन्न समस्याओं विधानसभा का ध्यान आकर्षित करने के लिए अलग अलग प्रकार से प्रदर्शन किया. उमंग सिंघार ने बताया कि दूसरे दिन बेरोजगारों को लेकर बात की गई.  उस समय विधानसभा में विधायक केतली लेकर पहुंचे और बेरोजगारों की समस्या को सबके सामने रखा.

तीसरे दिन कर्ज में डूबी सरकार का असली चेहरा जनता को दिखाने के दावा के तहत कांग्रेस ने रणनीति के तहत प्रदर्शन किया. इसके बाद चौथे दिन नल-जल योजना घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया. विधानसभा में जनता के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी रहेगा.

'सरकार विकास के मुद्दों पर कर रही है काम '
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया के मुताबिक कांग्रेस में चल रही गुटबाजी किसी से छिपी नहीं है. कांग्रेस कई गुटों में बंटी हुई है. कांग्रेस की कार्यप्रणाली से जनता अच्छी तरह वाकिफ है. उन्होंने कहा कि विधानसभा में सरकार विकास के मुद्दों पर काम कर रही है, जबकि कांग्रेस विकास के मुद्दों को रोकने के लिए सरकार का विरोध कर रही है. कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है. मध्य प्रदेश का विकास लगातार जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: महाकालेश्वर मंदिर का सबसे बड़ा खुलासा, एक महीने में 3 करोड़ 80 लाख का चूना लगाया, दो और कर्मचारी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget