एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मिठाइयों और उपहार पर नजर रख रहा उज्जैन प्रशासन, जानें क्या है वजह?

MP Election News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर उज्जैन कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पुरुषोत्तम ने लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है.

Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रत्याशियों द्वारा उपहार और मिठाई के रूप में किसी भी मतदाता को प्रलोभन नहीं दिया जा सकता है.  इसी वजह से बड़ी संख्या में मिठाई या उपहार खरीदने वालों पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नजर रखी जाएगी.  खास तौर पर यह पता लगाया जाएगा की मिठाई या उपहार किसके लिए और कौन भेज रहा है?

इस बार दीपावली के बाद मतदान होने जा रहा है. दीपावली पर उपहार और मिठाई देने की परंपरा है. महापर्व दीपावली पर प्रत्याशी द्वारा किसी भी प्रकार से मतदाताओं को प्रलोभन ना दिया जाए, इसलिए प्रशासनिक अधिकारी पहले से ही सचेत हैं. उज्जैन के व्यापारी ने नाम ने छापने की शर्त पर बताया कि डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारी द्वारा बड़ी संख्या में मिठाई तैयार करवाने वाले की सूची भेजने को कहा है. यह भी कहा गया है कि यदि किसी भी प्रकार से मतदाताओं को प्रलोभन के रूप में मिठाई का उपयोग किया जाता है, तो यह गलत है. इसलिए व्यापारियों को मिठाई तैयार करवाने वालों की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को देनी पड़ेगी.

उज्जैन में दर्ज हो चुका है पार्षद पर मुकदमा
उज्जैन में पार्षद और उनके पति के खिलाफ मतदाताओं को रोजमर्रा का सामान वितरित करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है. मध्य प्रदेश में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन और प्रलोभन दिए जाने के कई मुकदमे दर्ज हो रहे हैं. इसी कड़ी में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नजर रखी जा रही है.

'मतदाता निर्भीक होकर करें मतदान'
उज्जैन कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पुरुषोत्तम ने लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है. उन्होंने यह भी कहा है कि लोग निर्भीक होकर बिना किसी प्रलोभन के मतदान करें. कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम का मुताबिक, यदि कोई भी व्यक्ति प्रलोभन देकर किसी को मतदान के लिए आकर्षित करता है, तो यह गलत है. ऐसी स्थितियां पैदा ना हो, इसके लिए प्रशासनिक अमला सक्रिय है.

ये भी पढ़ें: MP News: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार प्रहलाद पटेल की कार का एक्सीडेंट, हादसे में 5 लोग घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget