एक्सप्लोरर

MP Election 2023: चुनाव से पहले टिकट के लिए कांग्रेस में बढ़ी खींचतान! उम्मीदवारों की सूची जारी करने की तारीख बढ़ी

MP Congress: कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जल्द जारी कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक, पहली लिस्ट में 60 उम्मीदवारों के नाम जारी किया जा सकते हैं, जिनमें अधिकतर विधायक हैं.

MP Assembly Election 2023 News: मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस जोरशोर से तैयारियों में जुटी है. बेहतर चुनावी नतीजों हासिल करने के लिए सभी सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर गहन मंथन जारी है. हालांकि टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में लंबी खींचतान चल रही है. यही वजह है कि प्रत्याशियों की सूची भोपाल से न होकर दिल्ली हेड ऑफिस से तय होगी, इसको लेकर और अधिक वक्त लग सकता है.

उल्लेखनीय  है कि विधानसभा चुनाव से एक साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने दावा किया था कि चुनाव से 6 महीने पहले प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जायेगी, जिससे प्रत्याशियों को प्रचार-प्रसार के लिए अधिक वक्त मिल सके. बीते विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को प्रचार के लिए अधिक वक्त नहीं मिल पाया था, यही वजह है कि कई जगह पर कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा था. हालांकि गुजरते समय के साथ कमलनाथ के दावों की पोल खुल गई है.

इस डेट में जारी हो सकती है कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची

फिलहाल भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची को लेकर गहन मंथन चल रहा है. प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, जितेंद्र सिंह भंवर जैसे दिग्गज कांग्रेस के नेता सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा कर रहे हैं. कांग्रेस के शहर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष से संभावित प्रत्याशियों के दो-दो नाम भी लिए गए हैं. कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू के मुताबिक, कांग्रेस में इस बार प्रत्याशियों को लेकर काफी सूक्ष्म परीक्षण किया जा रहा है. पार्टी ऐसे प्रत्याशियों का चयन करेगी जो जीत सकते हैं. इसके लिए सूची जारी करने में वक्त लग सकता है. संभवत सूची 15 से 20 सितंबर तक जारी होने की संभावना है.

तीन चरणों में कांग्रेस जारी कर सकते है सूची

कांग्रेस द्वारा पहली सूची में 60 प्रत्याशियों के नाम घोषित किया जा सकते हैं. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस सूची में विधायकों के नाम सबसे ज्यादा होंगे. इसके अलावा ऐसे चेहरों को भी प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतार जा सकता है, जिन सीटों पर कोई विवाद नहीं है. ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस की सूची तीन चरणों में जारी होगी. सितंबर माह में ही दो सूची जारी होने की संभावना है.

कांग्रेस के कई नेताओं ने की अपने नाम की अनुशंसा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष से विधानसभा सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नाम मांगे गये थे. इस सूची में कई जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्षों ने अपने ही नाम का जिक्र कर दिया. बताया जा रहा है कि उज्जैन, इंदौर सहित कई जिले के नेताओं ने खुद के नाम की ही अनुशंसा के लिए बढ़ाया है. हालांकि, इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी इन नामों पर अपनी मोहर लगाकर हाई कमान के पास भेजेगा. इस बार दिल्ली से प्रत्याशियों की सूची वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद जारी होगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget