एक्सप्लोरर

MP Election 2023: जब एक ट्रांसजेंडर बनी MLA, शबनम मौसी ने रचा था इतिहास, BJP-कांग्रेस के दिग्गजों को दी थी करारी शिकस्त

MP Election 2023 News: साल 2000 में हिंदुस्तान की राजनीति में कुछ ऐसा हुआ था जिसने सबकों चौंका दिया था. निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने वाली शबनम मौसी नाम की किन्नर ने जीत हासिल की थी.

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश की राजनीति और चुनाव के तमाम रोचक किस्से फेमस है. आज हम आपको एक ऐसा ही किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसने न केवल भारतीय चुनावी राजनीति में इतिहास रचा बल्कि समाज के तीसरे पक्ष को भी गौरव से भर दिया. शहडोल जिले की जनता ने देश की पहली ट्रांसजेंडर विधायक शबनम मौसी को जीताकर मध्यप्रदेश विधानसभा में भेजा था.

कांग्रेस का गढ़ रही थी ये सीट
दरअसल,शहडोल जिले की सोहागपुर सीट से दिग्गज विधायक केपी सिंह की मृत्यु के बाद साल 2000 के फरवरी माह में उप चुनाव हो रहा था. राजनीतिक जानकार बताते हैं कि शहडोल जिले की सोहागपुर विधानसभा सीट हमेशा से कांग्रेस का गढ़ थी. देश में इमरजेंसी के बाद हुए चुनाव में जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी चुनाव हार गई थी, तब भी शहडोल की सोहागपुर सीट से कांग्रेस के केपी सिंह ने विजय हासिल की थी.

चुनावी मैदान में शबनम मौसी दिग्गजों को दी शिकस्त
ट्रांसजेंडर शबनम मौसी अनूपपुर में रहती थी. विधायक बनने से पहले वे उत्सवी माहौल में नाच-गाकर अपना गुजर बसर किया करती थी. यह वह दौर था जब लोगों में राजनीतिक दलों के प्रति जमकर गुस्सा था. लोग कांग्रेस की दिग्विजय सरकार से भी बेहद नाराज थे. पब्लिक के बीच से ही शबनम मौसी को सुहागपुर सीट से उपचुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया गया. शबनम मौसी ने एमएलए बनने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव में नामांकन दाखिल कर दिया.

कांग्रेस और बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशियों सहित कुल 9 लोग चुनाव मैदान में थे. शबनम मौसी को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव चिन्ह पतंग मिला था. इसके बाद जनता उम्मीदवार या प्यूपिल कैंडिडेट शबनम मौसी की पतंग ने चुनावी आसमान में इतनी ऊंची उड़ान भरी कि बाकी प्रत्याशी उनके आसपास तक भी नही पहुंच सके. सबकी चुनावी पतंग काटते हुए शबनम मौसी ने इतिहास रच दिया.

शबनम मौसी ने हासिल किए 40.8 प्रतिशत वोट
हिंदुस्तान की राजनीति का इतिहास लिखने वाले इस चुनाव में 17 फरवरी 2000 को मतदान हुआ. लोगों ने बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया. इसके बाद 25 फरवरी 2000 को वह घड़ी आई जिसने पूरे देश और दुनिया में सुर्खियां बटोरी. इस दिन हुई मतगणना में शबनम मौसी ने रिकॉर्ड 40.8 प्रतिशत वोट हासिल कर पहली ट्रांसजेंडर एमएलए बनने का गौरव हासिल किया. उन्होंने कांग्रेस, बीजेपी,जनता दल और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को धूल चाटते हुए जीत हासिल की.

बताते है कि शबनम मौसी ने बहुत कम खर्च में चुनाव लड़ कर विजय प्राप्त की थी. शबनम मौसी को कुल पड़े 90611 वोटों में से 39937 वोट मिले थे. कांग्रेस के प्रत्याशी दिवंगत विधायक के पी सिंह के पुत्र बृजेश सिंह को 17282 वोट मिले. वही, बीजेपी के लल्लू सिंह को 22074 वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे.

शबनम मौसी ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और गरीबी ने मुद्दे उठाएं
मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र दुबे बताते हैं कि साल 2000 का सोहागपुर का उपचुनाव अद्भुत था. शहडोल जिले की जनता ने कांग्रेस एवं बीजेपी के प्रत्याशियों को नकार दिया था और विरोध स्वरूप एक किन्नर को जीताकर मध्यप्रदेश की विधानसभा में भेजा था. कहते है कि शबनम मौसी बहुत ज्यादा शिक्षित नहीं थी. उन्होंने केवल प्राथमिक विद्यालय में ही शिक्षा प्राप्त की थी लेकिन उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान था. विधानसभा के सदस्य के रूप में उन्होंने सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और गरीबी को लेकर तमाम सवाल उठाए. शबनम मौसी ने अपने कार्यकाल में किन्नरों के प्रति भेदभाव के खिलाफ बोलते हुए एड्स के बारे में जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास किया था.

दूसरे विधानसभा चुनाव में हार गई थी शबनम मौसी 
साल 2005 में शबनम मौसी के जीवन पर 'शबनम मौसी' नामक एक हिंदी फिल्मी भी बनी थी, जिसमें शबनम मौसी की भूमिका मध्यप्रदेश के ख्यातिलब्ध अभिनेता आशुतोष राणा ने निभाई थी. हालांकि,अगले विधानसभा चुनाव में शबनम मौसी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फिर से नामांकन दाखिल किया था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. चुनाव हारने के बाद शबनम मौसी वापस अनूपपुर चली गई और पूर्व विधायक के रुप में मिल रही पेंशन से अपना गुजर-बसर कर रही है.

यह भी पढ़ें: MP Elections 2023: शिवपुरी सीट पर थम सकती है कांग्रेस की गदर, केपी सिंह की जगह वीरेंद्र रघुवंशी को टिकट देने की चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget