एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी MLA ने दिया अपनी ही पार्टी को झटका, कहा- 'कोई बगावत नहीं लेकिन...'

MP Elections 2023: विधायक नारायण त्रिपाठी ने विंध्य जनता पार्टी के माध्यम से अलग राज्य बनाने की मांग करते हुए बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है. नई पार्टी 14 जुलाई से सदस्यता अभियान चलाएगी.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के कुछ ही महीने पहले भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें उन्हीं के विधायक बढ़ाने में लग गए हैं. मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने विंध्य जनता पार्टी को समर्थन देना शुरू कर दिया है. 14 जुलाई से पार्टी का सदस्यता अभियान भी शुरू हो रहा है. हालांकि विधायक का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी से कोई बगावत नहीं की जा रही है. 

विंध्य को अलग प्रदेश बनाने की मांग को लेकर लंबे समय से मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपना झंडा बुलंद कर रखा है. इस संबंध में वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक को अपने मन की भावना से अवगत करा चुके हैं. विधायक नारायण त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने खूब राजनीति कर ली लेकिन अब विंध्य की जनता के लिए कुछ करने निकले हैं.

विंध्य की जनता तय करेगी रणनीति

उन्होंने बताया कि तीन-चार दिन पहले विंध्य के लोगों ने विंध्य जनता पार्टी का रजिस्ट्रेशन करा लिया है. यहां के लोग भी अलग राज्य की मांग कर रहे हैं. 1956 में विंध्य को प्रदेश में मिला लिया गया था. यह भी मांग समय-समय पर उठती आई है कि जब भी कोई नया प्रदेश बनेगा तो विंध्य को सबसे पहले राज्य दर्जा दिया जाएगा. इसी के चलते अपनी मांग को लगातार बुलंद कर रहे हैं. एबीपी न्यूज़ पर चर्चा के दौरान विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने बीजेपी से कोई बगावत नहीं की है. पहले सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. इसके बाद फिर बैठकों का दौर चलेगा और विंध्य की जनता आगे की रणनीति तय करेगी.

अटल बिहारी वाजपेयी ने देखा था सपना

विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई भी चाहते थे कि देश का विकास और देश में छोटे-छोटे राज्यों का गठन हो ताकि विकास की नई इबारत लिखी जा सके. विंध्य की जनता भी अपने क्षेत्र का विकास चाहती है. उन्होंने यह भी कहा कि यदि विकास और क्षेत्र की जनता की मांग को उठाना बगावत समझा जाता है तो यह गलत है. उन्होंने किसी से कोई बगावत नहीं की है वे तो विंध्य की जनता को उनका अधिकार दिलाना चाहते हैं.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर दिया बयान

जब विधायक नारायण त्रिपाठी से बातचीत के दौरान पूछा गया कि उन्होंने इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को देते हुए उनका मत जानने की कोशिश की है तो जवाब में विधायक ने कहा कि किसी का कुछ भी मत हो लेकिन वे तो विंध्य की जनता के लिए अलग प्रदेश की मांग उठाते रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि कितनी विधानसभा सीटें नए राज्य में शामिल होगी, यह तो सीमांकन के बाद ही तय होगा. इसके अलावा विधायक ने यह भी कहा कि विंध्य और बुंदेलखंड को मिलाकर अलग राज्य की मांग में लगातार उठा रहे है. 

विधायक के तेवर सख्त

विधायक नारायण त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर अभी भी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं के चित्र अपने साथ लगा रखे हैं, मगर उनके बगावती तेवर से बीजेपी में हलचल मच गई है. ऐसा माना जा रहा है कि विंध्य जनता पार्टी के बैनर तले 33 से 43 के बीच उम्मीदवार विधानसभा चुनाव में टक्कर देने के लिए मैदान में उतर सकते हैं. यदि ऐसा होता है तो भारतीय जनता पार्टी के लिए थोड़ी मुश्किल जरूर खड़ी हो जाएगी. 

इसे भी पढ़ें: MP Elections 2023: शिवराज कैबिनेट का बड़ा फैसला, मध्य प्रदेश में महिलाएं चलाएंगी टोल टैक्स, सौगातों की लगाई झड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर विवादित बयान, Video वायरल
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर विवादित बयान, Video वायरल
उज्जैन में बड़ा हादसा, होटल के चैंबर में दम घुटने से 4 लोगों की मौत
उज्जैन में बड़ा हादसा, होटल के चैंबर में दम घुटने से 4 लोगों की मौत
इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने की आत्महत्या, 70 से ज्यादा मरीज फरार
इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने की आत्महत्या, 70 से ज्यादा मरीज फरार
'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget