एक्सप्लोरर

MP Election 2023: राजनाथ सिंह आज आएंगे इंदौर, कैलाश विजयवर्गीय के चुनावी कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

MP Election News: राजनाथ सिंह इंदौर दौरे पर आ रहे हैं. राजनाथ सिंह कैलाश विजयवर्गीय के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. इसी के साथ वह यहां विधानसभा एक सीट के विजन डॉक्यूमेंट को भी जारी करेंगे.

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और 17 नवंबर को यहां वोटिंग है. वोटिंग से पहले प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं. वहीं इंदौर (Indore) विधानसभा एक की सीट मध्य प्रदेश की चर्चित सीटों में से एक है, जहां कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) को केंद्रीय नेतृत्व ने चुनाव लड़ने के लिए उतारा है. वहीं रविवार (29 अक्टूबर) को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इंदौर दौरे पर आ रहे हैं. 

दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने अपने दिग्गज नेताओं को मध्य प्रदेश की विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने के लिए उतारा है, जहां इस बार केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, सांसद राकेश सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय जैसे कई नाम इसमें शामिल हैं. इंदौर की विधानसभा क्रमांक एक विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प है, जहां बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय चुनाव लड़ेंगे. रविवार शाम को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इंदौर दौरे पर आ रहे हैं.

विजन डॉक्यूमेंट को भी जारी करेंगे राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह इस मौके पर कैलाश विजयवर्गीय के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. इसी के साथ वह यहां की विधानसभा एक सीट के विजन डॉक्यूमेंट को भी जारी करेंगे. इसके अलावा वे महावीर बाग स्थित हंसदास मठ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद राजनाथ सिंह पांच बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे. 5: 45 पर हंसदास मठ पहुंचेंगे. शाम 7 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. 7:20 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

अमित शाह आज रहेंगे उज्जैन
वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को उज्जैन के दौरे पर रहेंगे. अमित शाह इंदौर आकार उज्जैन के लिए रवाना होंगे. रविवार शाम को उज्जैन में 6:00 बजे अमित शाह एक सभा को संबोधित करने वाले हैं. दोनों ही केंद्रीय मंत्रियों के आवागमन को लेकर इंदौर में पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज़ से मजबूत इंतजाम किए हैं. एयरपोर्ट से उज्जैन और ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर तक आने जाने वाले रास्तों पर पुलिस तैनात की गई है.

बता दें की मध्य प्रदेश के चुनाव में इस बार जो सीटें प्रमुख हैं, उनमें इंदौर की विधानसभा क्रमांक एक भी प्रमुख सीट है. यहां से भारतीय जनता पार्टी ने अपने राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को यह सीट जीतने के लिए उतारा है. अभी यहां पर कांग्रेस के संजय शुक्ला विधायक हैं.

MP Election 2023: कयास खत्म! ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, गुना और विदिशा से बीजेपी ने इनको दिया टिकट

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget