एक्सप्लोरर

MP Election 2023: राजनाथ सिंह ने कहा 'मध्य प्रदेश के बुजुर्गों और महिलाओं को कराएंगे राम मंदिर के दर्शन,' कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

MP Politics: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबी हटाओ का नारा देने वाली कांग्रेस ने 50 से 55 साल तक देश पर शासन किया, लेकिन इसके बावजूद गरीबी दूर नहीं कर सकी.'

Madhya Pradesh Assembly Election 2023 News: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार (14 नवंबर) को रतलाम जिले में एक चुनावी सभा में बड़ा वादा किया. राजनाथ सिंह ने कहा, ''भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने फैसला किया है कि मध्य प्रदेश की सत्ता में पार्टी के बरकरार रहने पर बुजुर्गों और महिलाओं को भगवान राम के मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या ले जाया जाएगा.

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने रतलाम जिले के जावरा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी की चुनावी सभा में कहा, ''हमने बीजेपी के रूप में 1980 में अपनी राजनीतिक यात्रा प्रारंभ की थी. तब भी हमने कहा था कि जब हमें संसद के दोनों सदनों में बहुमत प्राप्त हो जाएगा, तो अयोध्या की धरती पर भगवान राम का भव्य मंदिर बनाने से हमें दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती है.'' उन्होंने कहा, ''मैं आपको इस मंदिर के 22 जनवरी 2024 को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित करने के लिए आया हूं.''

तीन तलाक पर राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
अयोध्या में दर्शन करवाने की नीति को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी ने फैसला किया है कि मध्य प्रदेश में उसकी सरकार बरकरार रहने पर, खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को राम मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या ले लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार सभी धर्मों के लोगों को एक निगाह से देखती है और किसी भी व्यक्ति से भेदभाव नहीं करती. इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा, ''हमने देखा कि एक संप्रदाय की बहनों के पति तीन बार तलाक बोलकर उनसे अपना वैवाहिक रिश्ता तोड़ लेते थे. हमने वोट की परवाह नहीं की और इस तीन तलाक प्रथा को समाप्त करने का कानून बनाया.''

'भारत को छेड़ने वाले को नहीं छोड़ेंगे'
रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कभी ''गरीबी हटाओ'' का नारा देने वाली कांग्रेस 50 से 55 साल तक देश पर अखंड शासन के बावजूद गरीबी दूर नहीं कर सकी. उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ की अगुवाई वाली पिछली कांग्रेस सरकार ने केंद्र की कई योजनाएं राजनीतिक दुर्भावना के चलते बंद कर दी थीं. रक्षा मंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार के राज में भारत दुनिया में सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा है. उन्होंने कहा, ''अगर कोई भारत को छेड़ेगा, तो हमें उसे नहीं छोड़ेंगे.'' उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने देश के शासन तंत्र में बड़ा बदलाव लाकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव के अंतिम चरण में बीजेपी ने झोंकी ताकत, पीएम मोदी कल इंदौर में करेंगे रोड शो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget