एक्सप्लोरर

MP Election 2023: खंडवा में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, बोले- 'जहां कांग्रेस आती है वहां सत्ता का अहंकार, लूट, भ्रष्टाचार...'

MP Election 2023: PM मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस में एक नेता को दूसरे से लड़ाया जाता है ताकि यहां वे लड़ते रहें और दिल्ली वाले नामदार अपनी दुकान चलाते रहें.'

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है. रविवार को खंडवा पहुंचे PM मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस में एक नेता को दूसरे से लड़ाया जाता है ताकि यहां वे लड़ते रहें और दिल्ली वाले नामदार अपनी दुकान चलाते रहें. जहां कांग्रेस आती है वहां सत्ता का अहंकार, लूट, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, माफिया राज यही सब फलता-फूलता है. 

कोरोना में हर तरफ से बुरी खबरें आ रही थी. मैं 24 घंटे आपके लिए खुद को खपा रहा था. गरीबी मुझे किताबों में नहीं पढ़नी पड़ती मैं जी कर आया हू. मेरी प्राथमिकता थी कि किसी घर का चूल्हा न बुझे. आपका बच्चा पेटभर कर सो जाए इसलिए मोदी जागता रहता था. मैंने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिए. मैंने निश्चय किया है कि दिसंबर मे यह योजना खत्म नहीं होगी, मैं 5 साल के लिए इस योजना को बढ़ा दूंगा. मोदी के लिए गरीब ही सबसे बड़ी जाति है. 5 साल में बीजेपी सरकार में 13 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे आई है. 

पीएम मोदी ने कहा- ''केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार चाहिए. एक इंजन केंद्र सरकार का, एक राज्य सरकार का, राज्य को डबल ताकत देते हैं. कांग्रेस की सरकारें सिर्फ झगड़े में उलझी रहती है. उनके पास जनता के लिए समय नहीं होता. राजस्थान में पूर्ण बहुमत की सरकार थी. लेकिन साढ़े चार साल झगड़ा चला.'' 

कर्नाटक के सीएम को यही नहीं पता कि वो कब तक सीएम हैं. यहां एमपी में टिकट बंटे हैं. एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं. तुष्टितकरण, माफिया राज यही कांग्रेस शासित राज्यों में होता है. हमने कभी सोचा भी नहीं था कि कोई किसी का गला रेत कर जश्न मनाएगा. लेकिन ऐसा कांग्रेस शासित राज्यों में हुआ है

पीएम मोदी ने कहा- 'एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी. 21वीं सदी में मध्य प्रदेश को विकास की एक नई ऊंचाई तक पहुंचाना है. कांग्रेस मे एमपी को बीमारू राज्य बना दिया था. अपने भाई भतीजावाद से, एमपी को गढ्ढे में धकेल दिया था. ये भाजपा है जिनसे मेहनत कर के इस गढ्ढे से बाहर निकाला है. 

कांग्रेस यहां सरकार बनाने के लिए क्यों बनाने के लिए व्याकुल है. कांग्रेस एमपी को एटीएम बनाना चाहती है. देश की जनता हर कोने से उनका हिसाब चुकता करने देख रही है. हर राज्य को लालच निगाहों से देखती है. कि कब सरकार बने और कब माल अंदर जाए. 

इनमें प्रतिस्पर्धा रहती है कि सीएम आगे या डिप्टी सीएम आगे. आपको कर्नाटक से खबर आती होगी. इतने सालों में इनकी भूख और बढ़ गई है. कांग्रेस युवाओं की दुश्मन है, नौजवानों की दुश्मन है. अपने बच्चों को बिठाए औऱ बताए कि पहले स्थिति कैसी थी.  नौजवानों को खुद का भविष्य तय करने लिए वोट करना होगा. कांग्रेस ने हमेशा सिर्फ अपने नेताओं के विकास के लिए सोचा है. हम तो दीवार पर भी लिख नहीं पाते थे कि हमारी पार्टी है. मोदी सबका साथ भी लेता है, सबका विकास भी करता है. मैं खंडवा के लोगों को उनके हाल पर छोड़ कर नहीं रख सकता.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी को झटका, बालाघाट कैंडिडेट महेश सहारे कांग्रेस में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget