एक्सप्लोरर

MP Election 2023: चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी को झटका, बालाघाट कैंडिडेट महेश सहारे कांग्रेस में शामिल

MP Election 2023: बालाघाट कैंडिडेट महेश सहारे रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए. उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली.

MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में गठबंधन से पीछे हटने के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका दिया है.बालाघाट जिले की कटंगी सीट में समाजवादी पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार महेश सहारे ने शनिवार (4 नवम्बर) को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ले ली. समाजवादी पार्टी के बालाघाट जिले के अध्यक्ष महेश सहारे अब चुनाव मैदान से भी हट गए हैं.

यहां बताते चलें कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को है.कांग्रेस से गठबंधन को लेकर उपजी खटास के बाद समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश में अपने कई उम्मीदवार मैदान में उतार दिए थे.लेकिन, दो जगहों से उम्मीदवारों के चुनाव मैदान से हटने के कारण अखिलेश यादव मध्य प्रदेश में अच्छे नतीजे को लेकर निराश हो सकते हैं.

भिंड के बाद बालाघाट के कटंगी में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.सपा उम्मीदवार महेश सहारे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली.खड़गे की चुनावी सभा में सपा प्रत्याशी के अलावा गोंगपा की राष्ट्रीय महिला विंग की अध्यक्ष दुर्गावती उईके और जिला पंचायत सदस्य प्रियंका परते भी कांग्रेस में शामिल हो गई.

चुनाव मैदान छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले महेश सहारे ने कहा कि आदिवासी गोवारी समाज के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर वह लगातार प्रदेश की भाजपा सरकार से आदिवासी गोवारी समाज को संविधान में मिले अनुसूचित जनजाति के अधिकार को दिलवाने की मांग करते रहे. सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण आज वह कांग्रेस में शामिल हो रहे है.प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भरोसा दिलाया है कि प्रदेश में सरकार बनते ही वह गोवारी जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करेंगे.

बताते चले कि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को सबसे पहले बीजेपी ने झटका दिया था.भिंड से सपा प्रत्याशी रविसेन जैन भाजपा में शामिल हो गए थे.हालांकि,जैन पहले भाजपा में ही थे लेकिन टिकट नहीं मिलने पर सपा में चले गए थे. सपा ने उन्हें भिंड से उम्मीदवार बनाया था.दरअसल, आईएनडीआईए (I.N.D.I.A.) गठबंधन के प्रमुख घटक अखिलेश यादव ने कांग्रेस से मध्य प्रदेश चुनाव के लिए टिकट बंटवारे पर सहमति न होने के बाद अपने 42 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे. अब दो उम्मीदवारों के बागी होने के बाद सपा के 40 कैंडिडेट मैदान में बचे हैं.

ये भी पढ़ें: ABP Cvoter Opinion Polls: महाकौशल में कमलनाथ मैजिक बरकरार! जानें यहां कांग्रेस और बीजेपी को मिल सकती हैं कितनी सीटें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget