एक्सप्लोरर

MP Election 2023: छिंदवाड़ा की सभा में नितिन गडकरी बोले- 'हराम का माल आता है तो ले लेना, लेकिन वोट...'

Nitin Gadkari Chhindwara Visit: छिंदवाड़ा में एक सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि कमल फूल का बटन दबाओ, ऐसा करेंट लगेगा कि कमलनाथ-राहुल गांधी अपनी कुर्सी से 4 इंच ऊपर उठ जाएंगे.

Madhya Pradesh Assembly Election 2023 News: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इशारों-इशारों में छिंदवाड़ा में चुनाव के दौरान शराब और पैसे बांटे जाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि दीपावली का समय है, लक्ष्मी को मना नहीं करना. हराम का माल है, आता है तो ले लेना. पिलाएं तो पी लेना. खिलाए तो खा लेना. लेकिन, वोट प्रदेश के भविष्य को लेकर देना.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छिंदवाड़ा जिले की परासिया और सौसर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा के दौरान कांग्रेस के परिवार वाद और कमलनाथ पर भी जमकर निशाना साधा. नितिन गडकरी ने कहा कि ''बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है. मैं छोटा सा कार्यकर्ता था. हमें हमारे बेटों की चिंता नहीं है.'' उन्होंने आगे कहा, ''कांग्रेस में प्रधानमंत्री के पेट से प्रधानमंत्री पैदा होगा. खासदार एमपी के पेट से एमपी लड़का पैदा होगा. एमएलए के पेट से एमएलए पैदा होता है.मेरे पास एक कांग्रेस का कार्यकर्ता आया और बहुत गंभीरता से बोला कि सब टिकट इनके मां-बेटों के बेटों को मिल जाएगी, तो मैं क्या करूं, मैंने कहा कि चुनाव चिन्ह घंटा हाथ में ले और उसे बजाने का काम कर.''

'कांग्रेस ने सिर्फ गरीबी हटाने दिया था नारा'
कांग्रेस पर तंज करते हुए नितिन गडकरी ने आगे कहा, ''भारत में 75 साल में से 65 साल कांग्रेस ने राज किया है. बीजेपी सिर्फ 10 साल से है. वे कहते थे कि जात पर न पात पर, इंदिरा जी की बात पर, सोनिया जी बात पर, कमलनाथ की बात पर, एक मुहर लगेगी हाथ पर. एक पाव डटाओ गरीबी हटाओ.'' उन्होंने आगे कहा, ''केंद्र से राज्य सरकार तक सभी कांग्रेस की थी. कांग्रेस ने गरीबी हटाने का सिर्फ नारा दिया था. एक पाव डटाओ गरीबी हटाओ.'' नितिन गडकरी ने आगे कहा कि ''चुनाव का समय है विदेशी माल आ रहा है. एक पाव डटाओ गरीबी हटाओ. दीपावली का समय है, लक्ष्मी जी को मना नही करना. हराम का माल है, आता है तो ले लेना. पिलाए तो पी लेना. खिलाए तो खा लेना. लेकिन, वोट प्रदेश के भविष्य को लेकर देना.''

'छिंदवाड़ा में खुलेगाा दो कोल माइंस'
इसी तरह छिंदवाड़ा के परासिया में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन ने जनसभा के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि ''कमल फूल का बटन दबाओ, ऐसा करेंट लगेगा कि कमलनाथ और राहुल गांधी अपनी कुर्सी से 4 इंच ऊपर उठ जाएंगे.'' उन्होंने अपने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि ''रेलवे मंत्रालय की अनुमति के बाद छिंदवाड़ा से नागपुर मेट्रो ट्रेन शुरू होगी. सिर्फ 1 घंटे में छिंदवाड़ा से नागपुर पहुंच जाएंगे.'' छिंदवाड़ा में दो कोल माइंस शुरू होने की बात भी गडकरी ने कही, जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: भोपाल में कांग्रेस दफ्तर में पार्टी नेता अनस पठान पर हमला, हथियारों से लैस होकर पहुंचे थे बदमाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget