एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'पहले मनमोहन सिंह और अब खरगे...' दमोह की रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

PM Modi MP Visit: पीएम मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश में चुनावी रैली को संबोधित किया. उनकी रैलियों का प्रदेश की 34 सीटों पर प्रभाव पड़ेगा. दमोह की सभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए.

Madhya Pradesh Election 2023 News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के दमोह में बुधवार (8 नवंबर) को चुनावी रैली में एक फिर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष रिमोट कंट्रोल से चलते हैं. मोदी ने मतदाताओं से कहा कि कांग्रेस से सबसे ज्यादा सावधान रहने का समय है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमोह जिले की चुनावी रैली में 2014 से पहले कांग्रेस शासन काल में 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह और वर्तमान कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम लिए बिना दोनों को आड़े हाथों लिया. पीएम मोदी ने कहा कि,"कांग्रेस का हाल देखिए, 2014 से पहले जब देश के लोगों ने उनको 10 साल तक काम करने का मौका दिया था. आपको पता ही होगा कि देश के प्रधानमंत्री क्या कर रहे हैं, क्या बोल रहे हैं? क्योंकि उन्हें कुछ काम करना ही नहीं था. रिमोट से चल रहा था, लेकिन ये कांग्रेस की रिमोट की आदत नहीं जा रही है."

'कांग्रेस अध्यक्ष चल रहे हैं रिमोट कंट्रोल से'
बीजेपी के सबसे बड़े चुनाव प्रचारक पीएम मोदी ने आगे कहा कि," उन दिनों प्रधानमंत्री रिमोट कंट्रोल से चल रहे थे और इन दिनों कांग्रेस के अध्यक्ष रिमोट कंट्रोल से चल रहे हैं. कांग्रेस के अध्यक्ष सीनियर मोस्ट लोगों में से एक हैं. मेरे अच्छे मित्र भी हैं, लेकिन आज उनका हाल ऐसा कर दिया है कि वो कुछ कर नहीं पाते हैं. नाममात्र के लिए रख दिया है उनको, लेकिन मैं कभी-कभी देखता हूं कि हमारे कांग्रेस के अध्यक्ष खुद के मूड पर आ जाते हैं. कभी ये रिमोट का चार्जिंग अगर खत्म हो गया हो या कनेक्टिविटी टूट गई हो, तो उनके मुंह से कुछ अच्छी बातें निकल जाती हैं. 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक बयान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''मैंने कहीं पढ़ा है कि कल ही उन्होंने पांडवों को याद किया था. जब रिमोट चलता है, तो वह सनातन को गाली देते हैं. जब रिमोट बंद हो गया तो उन्होंने कल पांडवों को याद किया, मतलब सनातन को याद किया और उन्होंने यह कहा कि बीजेपी में पांच पांडव हैं. देखिए जब सच बोलते हैं तो कैसी बात निकलती है. हमें गर्व है कि हम पांच पांडवों की राह पर चल रहे हैं"

'कांग्रेस के लिए अपना स्वार्थ जरुरी'
इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस के पिछले शासन काल और वर्तमान घोषणाओं पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज का यह समय कांग्रेस से सबसे ज्यादा सावधान रहने का है. कांग्रेस वो पार्टी है, जो गरीबों के हक का पैसा छीन लेती है. कांग्रेस वो पार्टी है, जो हजारों करोड़ों रुपए का घोटाले करती है. कांग्रेस वह पार्टी है जो एक समाज को दूसरे से लड़ा कर कुर्सी पर कब्जा करने का खेल खेलती है. कांग्रेस के लिए देश का विकास जरूरी नहीं राज्य का विकास जरूरी नहीं, कांग्रेस के लिए सिर्फ अपना स्वार्थ जरूरी है.

पीएम मोदी की तीन सभाओं से 34 सीटों पर होगा असर
दमोह में पीएम मोदी की पहली चुनावी रैली से जिले की 4 विधानसभा सीटों हटा, पथरिया और तेंदूखेड़ा के अलावा सागर की भी 4 सीटों रहली, देवरी, बंडा और पवई पर सीधा असर होगा. गुना की सभा से अशोकनगर, गुना और शिवपुरी की कुल 10 विधानसभा सीटों पर प्रभाव पड़ेगा. मुरैना की सभा से मुरैना के अलावा, भिंड और ग्वालियर की कुल 16 विधानसभा सीटों पर पीएम मोदी अपना असर डालेंगे.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: दिग्विजय सिंह ने किया 130 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा, बोले- 'इस बार इंदौर के कलाकार संकट में'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget