एक्सप्लोरर

MP Election 2023: दिग्विजय सिंह ने किया 130 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा, बोले- 'इस बार इंदौर के कलाकार संकट में'

MP Elections 2023: दिग्विजय सिंह ने कहा है कि इस चुनाव में बीजेपी के राष्ट्रीय नेता लड़ने के लिए उतारे गए हैं, लेकिन उनके पास विकास के नाम पर बताने के लिए कोई मुद्दा नहीं है जो लोगों को बता सकें.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवम्बर को वोटिंग होना है और ऐसे में अब ज्यादा वक्त बचा नहीं है. वहीं बीजेपी और कांग्रेस के स्टार प्रचारक लगातार मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. कल जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इंदौर में थे तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी चुनावी दौरे करने के बाद देर शाम इंदौर पहुंचे, इस दौरान दिग्विजय सिंह कैलाश विजयवर्गीय पर चुटकी लेते हुए नजर आए.

पत्रकारों के साथ एक अनौपचारिक चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक के बाद एक बीजेपी पर कई हमले किए. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता समझदार हो गई है और यह सब जानते हैं कि सच बात क्या है. उन्होंने मध्य प्रदेश में 130 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया और कहा कि इस बार कांग्रेस सत्ता में बहुमत के साथ आ रही है. इधर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इंदौर की विधानसभा 1 से बीजेपी प्रत्याशी हैं और वह लगातार अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं.

'बीजेपी के पास अब कोई विजन नहीं रहा है'
वहीं मध्य प्रदेश के अन्य चुनावी क्षेत्र का दौरा भी कर रहे हैं. दिग्विजय सिंह ने कहा कि "बीजेपी के पास अब कोई विजन नहीं रहा है, जब भी उनकी कुर्सी हिलती है तो यह लोग धर्म को आगे ले आते हैं और इस चुनाव में भी कुछ ऐसा ही नजारा दिख रहा है. कैलाश विजयवर्गीय पर चुटकी लेने से भी सिंह नहीं चुके और कहा कि इस बार इंदौर के कलाकार संकट में है".

'बताने के लिए कोई मुद्दा नहीं है'
मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार की बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि "इस बार मध्य प्रदेश में बीजेपी के पास अपना काम बताने के लिए कुछ नहीं है जबकि वे कांग्रेस पर हमलावर हो रहे हैं जो पार्टी सत्ता में रही हो उसे अपने काम गिरने के बजाय विपक्ष पर हमला करना पड़े तो मान लीजिए कि उसे पार्टी की सरकार जा रही है. इस चुनाव में बीजेपी के राष्ट्रीय नेता लड़ने के लिए उतारे गए हैं. लेकिन उनके पास विकास के नाम पर बताने के लिए कोई मुद्दा नहीं है जो लोगों को बता सकें". उन्होंने कटाक्ष करते हुए यह बात कही की "इंदौर के यहां के ही एक कलाकार (कैलाश विजयवर्गीय) संकट की सीट में फंसे हुए हैं.

बगावत पर बोले यह बड़ी बात
इंदौर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि "उन्हें बड़ा दुख होता है कि जब कोई अपना बागी होता है. बगावत के सवाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा की अंतर सिंह दरबार हमारे पुराने नेता हैं" वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पोते को लेकर भी उन्होंने कहा कि "दुख की बात है कि यह नेता बगावत पर उतर आए उन्होंने कहा कि बीजेपी में भी बागी है और कांग्रेस में भी हैं पार्टी टिकट को लेकर जो मापदंड तय करती है इस आधार पर यह टिकट जारी किए जाते हैं".

नरेंद्र सिंह तोमर को लेकर कहीं यह बड़ी बात
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का कहना था की केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का जो वायरल वीडियो है उसमें नरेंद्र तोमर को सामने आकर सफाई देना चाहिए उनकी चुप्पी इस मामले को संदिग्ध बना रही है पूरे मामले की जांच होना चाहिए ताकि चुनावी दौर में जनता के सामने जो भी सच है वह आ सके. दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लिए कमजोर सीटों की जिम्मेदारी मेरे ऊपर थी और इनकी संख्या करीब पांच दर्जन है इसीलिए उन्होंने पिछले 6 महीने से दौर शुरू कर दिए थे और लगातार बैठक भी की थी यह वही सीटें हैं जिनके आधार पर मध्य प्रदेश की सत्ता का फैसला होगा उन्होंने कहा कि इन सीटों पर कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा अच्छे परिणाम मिलेंगे ऐसी उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: Prahlad Patel Car Accident: एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, बोले- 'ड्राइवर की सूझबूझ से जिंदा हूं, नहीं तो...'

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget