एक्सप्लोरर

MP Election 2023 News: सिंधिया का करोड़पति समर्थक भी हुआ कांग्रेसी, राऊ के समंदर पटेल ने ज्वाइन की कांग्रेस

MP Politics: राऊ विधानसभा क्षेत्र से समंदर पटेल ने कांग्रेस ज्वाइन की, पीसीसी कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई.

Samandar Patel Join Congress: राऊ विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक 100 करोड़ की संपत्ति के आसामी समंदर पटेल ने बीजेपी को छोड़ कांग्रेस ज्वाइन कर ली है. समंदर पटेल सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ राजधानी भोपाल पहुंचे और कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है.

कांग्रेस में वापसी पर समंदर पटेल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई है. टिकट से लेकर संगठन के पदों की लग रही बीजेपी में बोली लगाई जा रही है. मेरे कार्यकर्ताओं पर का अपमान कर उन पर दर्जनों झूठे केस लगा दिए गए. सिंधिया समर्थक समंदर पटेल ने कहा कि कमलनाथ की सरकार की नियत से प्रेरित होकर ही घर वापसी की है. 20 साल में प्रदेश अन्याय और भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पर पहुंचा. जिसको भी पार्टी चाहेगी जावद से उसे जीतने में योगदान देंगे. 

सिलावट की भांति कट्टर समर्थक
बता दें कि मालवा निमाड़ क्षेत्र में मंत्री तुलसी सिलावट के बाद समंदर पटेल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सबसे खास माने जाते हैं. समंदर पटेल ने मीडिया को संबोधित कर कहा कि वे बीजेपी की रीति नीति से दुखी होकर कांग्रेस में शामिल हुए. 

चार बार रह चुके सरपंच
राऊ विधानसभा क्षेत्र के लिम्बोदी हिस्सा जब इंदौर ग्रामीण में आता था, तब समंदर पटेल इस ग्राम पंचायत से 4 बार सरपंच बन चुके हैं. 1994 से 2015 तक लगातार वे सरपंच रहे हैं. 2018 के उनके प्रोफाइल के अनुसार उनके पास खेती व अन्य प्रॉपर्टी मिलाकर 90 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है. 

नीमच से चाहते थे टिकट
बताया जा रहा है कि समंदर पटेल की ससुराल नीमच जिले के जावद में है, वे वहां लगातार सक्रिय है और टिकट चाहते हैं. जबकि बीजेपी उन्हें वहां से टिकट देने को राजी नहीं हो रही थी. जावद में वर्तमान में लघु और मध्यम उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा बीजेपी से विधायक है. 2018 में समंदर पटेल ने कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था और 35 हजार वोट लेकर गए थे, जिससे यहां कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था. 

जावद विधायक पर दुर्व्यवहार का आरोप
समंदर पटेल लगातार जावद विधानसभा से विधायक ओमप्रकाश सखलेचा और उनके समर्थकों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते आ रहे हैं. पटेल का आरोप था कि विधायक सखलेचा के समर्थक लगातार उनका अपमान कर रहे हैं. मेरे समर्थकों पर झूठे मुकदमे दर्ज करा रहे हैं, इसी सभी बातों से दुखी होकर बीजेपी को छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हैं.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस-बीजेपी में सियासी वार, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ पर लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुज्तबा खामेनेई का ऐलान- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी, बताई समझौते की शर्त
मुज्तबा खामेनेई का ऐलान- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी, बताई समझौते की शर्त
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Embed widget