एक्सप्लोरर

MP News: 'इसलिए हो रहा ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल', आप नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

MP Election 2023 News: डॉक्टर पीयूष जोशी ने एक और मुद्दे को उठाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग उठाई है.

Sanjay Singh Arrest News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी के लोगों में रोष है, जहां इंदौर प्रेस क्लब स्थित AAP के प्रदेश प्रवक्ता ने प्रेस वार्ता कर बीजेपी की केंद्र सरकार पर जमकर कर निशाना साधा. साथ ही प्रदेश की शिवराज सरकार से एम.पी. की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र की मांग की है.
प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के प्रवक्ता एवं इंदौर विधानसभा 4 से प्रत्याशी डॉक्टर पीयूष जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाजों को दबाने के लिए पद और सीबीआई जैसी संस्थाओं का पूरी बेशर्मी से इस्तेमाल कर रही है. डॉक्टर पीयूष जोशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी इस बात का प्रतीक है, कि बीजेपी सरकार आम आदमी पार्टी से डर गई है.

इस लिए हो रहा है ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल
एक के बाद एक शीर्ष आम आदमी पार्टी के नेताओं को PMLA एक्ट की आड़ लेकर जेल में डाला जा रहा है, जो की इमरजेंसी से भी बदतर है. वहीं डॉक्टर पीयूष जोशी ने एक और मुद्दे को उठाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग उठाई है. प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के प्रमुख प्रदेश प्रवक्ता एवं इन्दौर विधानसभा चार से 'आप' प्रत्याशी डॉ पीयूष जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष की मुखर आवाज़ों को दबाने के लिए ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं का पूरी बेशर्मी से इस्तेमाल कर रही है.

'बीजेपी सरकार आम आदमी पार्टी से डर गई है'
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी इस बात का प्रतीक है कि केन्द्र की बीजेपी सरकार आम आदमी पार्टी से डर गई है, क्योंकि एक के बाद एक शीर्ष 'आप' नेताओं को पीएमएलए एक्ट की आड़ लेकर जेल में डाला जा रहा है जो इमरजेंसी से भी बदतर है. किसी भी आप नेता के घर से एक रुपए की भी बरामदगी नहीं हुई है न ही किसी नेता के किसी लॉकर से कोई संपत्ति बरामद हुई है, फिर भी पहले सत्येन्द्र जैन जी, मनीष सिसोदिया और अब संजय सिंह को जेल में डाला जाना यह बताता है कि केन्द्र सरकार आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं की ईमानदारी से डर गई है. इसका विरोध पार्टी न्यायिक और राजनीतिक स्तर पर पूरे देश में करने वाली है.

प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग
एक और मुद्दे को उठाते हुए जोशी ने मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की. जिस प्रकार प्रदेश सरकार प्रतिमाह कर्ज़ लेकर लोकलुभावन योजनाओं का पिटारा चुनाव के ऐन पहले खोल रही है, वो ये दर्शाता है कि बीजेपी को प्रदेश की कोई चिंता नहीं है, सिर्फ कुर्सी की चिंता है. पिछले बीस वर्ष की वर्षवार आर्थिक स्थिति पर एक श्वेत पत्र बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जारी करना चाहिए, जिससे प्रदेश सरकार की अक्षमता और दुराचार मध्य प्रदेश की जनता के सामने आ सके.

ये भी पढ़ें: MP Elections 2023: चुनाव प्रचार में कैलाश विजयवर्गीय का साथ दे रहीं उनकी पत्नी आशा, लगातार जारी है बैठकों का दौर

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget