एक्सप्लोरर

MP Election 2023: दिग्विजय सिंह का BJP पर हमला, बोले- 'पहले हिन्दू-मुसलमान को बांटा, अब कहते हैं कि...'

MP Elections: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि राम मंदिर के लिए हमने भी चंदा दिया है. शिवराज सिंह चौहान ने एक लाख रुपये चंदा दिया और मैंने एक लाख 11 हजार रुपये चंदा दिया है.

Madhya Pradesh Election 2023: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh ) ने भी एक लाख 11 हजार रुपये का चंदा दिया है. यह बात उन्होंने एक दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर की इछावर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र पटेल के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए स्वीकारी है. जनसभा के दौरान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, चुनाव आया तो ये हिन्दू-मुस्लिम की बात करने लगे हैं, चुनाव आया तो ये राम मंदिर की बात करने लगे हैं. 

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि, राम मंदिर के लिए हमने भी चंदा दिया है. शिवराज सिंह चौहान ने 1 लाख रुपए चंदा दिया, मैंने 1 लाख 11 हजार रुपये चंदा दिया है. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि, पहले इन्होंने हिन्दू मुसलमान को बांटा, अब कहते हैं कि कांग्रेसी भगवान श्री राम को नहीं मानते हैं. दिग्विजय सिंह ने कहा कि, अरे मुझे नाम तो बताओ कौन सा कांग्रेसी भगवान श्री राम को नहीं मानता.

'इनसे बड़ा झूठा कोई आपको नहीं मिलेगा'

दिग्विजय सिंह ने कहा कि, केवल लोगों को बांटना, भगवान और नफरत फैलाना और झूठ बोलना. मैं कहता हूं कि, इनसे बड़ा झूठा कोई आपको नहीं मिलेगा. ये हर चीज में झूठ बोलते हैं. इसलिए साथियों ज्यादा समय नहीं बचा है, कल दीपावली है आपको दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, लेकिन हमारी राजनीतिक दीपावली तो तीन दिसंबर को ही मनेगी, जिस दिन कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी. 

बीजेपी के शिवराज तो कांग्रेस के दिग्विजय सिंह की सभा

बता दें कि, इछावर विधानसभा अब तक बीजेपी का गढ़ रहा है. यहां से करण सिंह वर्मा सात बार विधायक रहे हैं, हालांकि 2013 में उनकी जीत का क्रम टूट गया था. 2018 में फिर से विधायक बने. इस बार भी बीजेपी की ओर से करण सिंह वर्मा 9वीं बार प्रत्याशी हैं, जबकि कांग्रेस की और से तीसरी बार शैलेन्द्र पटेल प्रत्याशी हैं. दोनों ही प्रत्याशी प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं. स्टार प्रचारक भी दोनों ही प्रत्याशियों के लिए जनसभा कर चुके हैं. करण सिंह वर्मा के लिए जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा संबोधित की थी. वहीं अब शैलेन्द्र पटेल के लिए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सभा संबोधित कर कांग्रेस के समर्थन में वोट देने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: एमपी चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया अपना संकल्प पत्र, जानें- जनता से क्या वादे किए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget