एक्सप्लोरर

MP Election 2023: बदनावर सीट पर होगी बीजेपी- कांग्रेस में जोरदार भीड़ंत, दल-बदलने वाले नेताओं की बीच होगा कड़ा मुकाबला

MP Election 2023 News: बदनावर सीट पर मुख्य चुनावी भिड़ंत राज्य की बीजेपी सरकार के औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और कांग्रेस नेता भंवर सिंह शेखावत के बीच है. 

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की बदनावर (Badnawar) विधानसभा सीट पर चुनावी मुकाबला इस बार बेहद दिलचस्प है, जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के टिकट पर एक दूसरे को चुनौती दे रहे दो धुर प्रतिद्वन्द्वी तीसरी बार आमने सामने हैं, लेकिन इस बार उनकी पार्टियां बदली हुई हैं. यही वजह है कि इस सीट पर रोचक जुमला ‘‘उम्मीदवार वही, पर पार्टी नयी’सुनाई पड़ रहा है.

धार जिले की बदनावर विधानसभा सीट पर मुख्य चुनावी भिड़ंत राज्य की बीजेपी सरकार के औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव (Rajvardhan Singh Dattigaon) (51) और कांग्रेस नेता भंवर सिंह शेखावत (Bhanwar Singh Shekhawat) (72) के बीच है. दोनों नेता राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और वे लगातार तीसरी बार इस सीट पर आमने-सामने हैं. करीब 2.21 लाख मतदाताओं वाली इस सीट का चुनाव परिणाम तय करने में राजपूत समुदाय के साथ ही आदिवासी और पाटीदार समुदायों के मतदाताओं की भी अहम भूमिका रहती है. दत्तीगांव कांग्रेस के उन 22 बागी विधायकों में शामिल थे जो वर्ष 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया की सरपरस्ती में विधानसभा से त्यागपत्र देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे.

भंवर सिंह शेखावत थामा था कांग्रेस का दामन
इससे तत्कालीन कमलनाथ सरकार का पतन हो गया था. इसके बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बीजेपी सूबे की सत्ता में लौट आई थी. शेखावत ने इस साल (2023) दो सितम्बर को बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था. अब वह बदनावर में बीजेपी प्रत्याशी दत्तीगांव के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर खम ठोक रहे हैं. दत्तीगांव ने मंगलवार को  कहा, ‘‘इंदौर के रहने वाले शेखावत चुनावी बेला में बदनावर क्षेत्र में नजर आ रहे हैं, लेकिन कोविड-19 के भीषण प्रकोप के दौरान वह बदनावर से गायब थे और उन्होंने क्षेत्रीय लोगों का हाल-चाल पूछना तक मुनासिब नहीं समझा था.’’ 

भंवर सिंह शेखावत साधा निशाना
उन्होंने शेखावत पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस को इस पार्टी से मेरी रवानगी के बाद बदनावर से चुनाव लड़ने के लिए एक अदद स्थानीय उम्मीदवार तक नहीं मिला. इससे कांग्रेस की दशा-दिशा का अपने आप खुलासा हो जाता है.’’ शेखावत ने बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर वर्ष 2013 के विधानसभा चुनावों में बदनावर सीट पर तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी दत्तीगांव के खिलाफ 9,812 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी. हालांकि, 2018 के विधानसभा चुनावों में दत्तीगांव ने शेखावत को 41,506 वोट से करारी मात देकर पुराना हिसाब बराबर कर लिया था. 

कांग्रेस उम्मीदवार ने क्या कहा
शेखावत, बदनावर में 'स्थानीय बनाम बाहरी' के चुनावी समीकरण को सिरे से खारिज करते हैं. 72 वर्षीय कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा, ‘‘फिलहाल मेरी पार्टी जरूर नयी हो सकती है, लेकिन बदनावर क्षेत्र मेरी पुरानी कार्यस्थली रहा है.’’ शेखावत ने अपने पुराने दल बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, ‘‘बीजेपी अपनी मूल आत्मा को समाप्त कर चुकी है और इसके गठन के वक्त तय किए गए बुनियादी सिद्धांत बहुत पीछे छूट गए हैं. सत्ता हासिल करने के लिए कुछ भी करने को उतारू हो जाने के कारण अब यह पार्टी वैसी ही रह गई है, जैसे किसी मंडी में व्यापार होता है.’’

दत्तीगांव बदनावर में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क निर्माण आदि क्षेत्रों में हुए कामों और बड़े पैमाने पर रोजगार देने वाली औद्योगिक परियोजनाएं शुरू कराने के नाम पर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं. दूसरी ओर, शेखावत वादा कर रहे हैं कि चुनाव जीतने पर वह पाइप लाइन बिछवाकर इस क्षेत्र में नर्मदा नदी का जल लाएंगे और खासकर आदिवासी इलाकों में विकास के वे तमाम काम पूरे करेंगे जो विधायक के तौर पर उनके पिछले कार्यकाल (2013-2018) में अधूरे रह गए थे.

MP Election 2023: मंत्री भूपेंद्र सिंह की संपत्ति में 21 करोड़ का इजाफा, कांग्रेस MLA विनय सक्सेना हैं 200 एकड़ कृषि भूमि के मालिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
Bhopal Farmers Protest: भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget