एक्सप्लोरर

MP Elections: पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे ने दिए BJP छोड़ने के संकेत! इस सीट ने बढ़ाई पार्टी की मुश्किल, जानें क्या है वजह

MP Elections 2023: मनोज चौधरी हाटपिपलिया सीट से कांग्रेस के विधायक थे जो वर्तमान में इसी सीट से BJP विधायक हैं. अगर इस बार भी बीजेपी मनोज चौधरी पर भरोसा करती है, तो दीपक जोशी का पत्ता कट जाएगा.

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले राजनीतिक सौदेबाजी का दौर शुरू हो चुका है. टिकट को लेकर अब दल बदलने की अटकलें भी तेज हो गई हैं. पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी बीजेपी को झटका दे सकते हैं. इसके लिए 6 मई का इंतजार किया जा रहा है. गौरतलब है कि कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके हैं. वे पिछले लंबे समय से बीजेपी से नाराज चल रहे हैं. दरअसल, हाटपिपलिया सीट से पूर्व मंत्री दीपक जोशी की दावेदारी है, लेकिन इस सीट से बीजेपी मनोज चौधरी को अपना उम्मीदवार बना सकती है. इसी के चलते दीपक जोशी की टिकट मिलने की राह आसान दिखाई नहीं दे रही. 

माना जा रहा है कि पूर्व मंत्री दीपक जोशी 6 मई तक फैसला कर सकते हैं कि वे बीजेपी के साथ रहेंगे या फिर दल बदल कर कांग्रेस का दामन थामेंगे. अभी पूरी तरीके से तस्वीर स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन राजनीति के जानकारों की मानें तो 6 मई को दीपक जोशी बीजेपी को झटका दे सकते हैं. 

क्यों बन गए ऐसे हालात?
जब से भारतीय जनता पार्टी का उदय हुआ है, तब से जोशी परिवार बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक के लिए काम करता आया है. लेकिन पिछले कुछ साल में पूरी तस्वीर बदल गई. दरअसल, मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार बनने के बाद जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सरकार गिराकर बीजेपी का दामन थामा तो उनके कट्टर समर्थक मनोज चौधरी भी बीजेपी में शामिल हो गए.

मनोज चौधरी हाटपिपलिया सीट से कांग्रेस के विधायक थे जो कि वर्तमान में इसी सीट से बीजेपी विधायक हैं. इस बार भी बीजेपी मनोज चौधरी पर ही भरोसा करेगी. इसी वजह से दीपक जोशी का पत्ता कट जाएगा. दीपक जोशी के लिए यह चुनाव अपने राजनीतिक जीवन को बचाए रखने का बड़ा मौका है, जिसे वे खोना नहीं चाहते. इसीलिए वे कांग्रेस पर भरोसा कर सकते हैं. 

प्रत्याशी के साथ बदल जाएगी विचारधारा?
विधानसभा चुनाव के पहले एक बड़ा सवाल जनता के बीच उठ रहा है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही बड़ी पार्टियों की अपनी विचारधारा है. कांग्रेस छोड़कर कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए, जबकि बीजेपी के कई नेता पाला बदलने की फिराक में हैं. ऐसे में क्या उनकी विचारधारा भी बदल पाएगी? देवास जिले में टिकटों को लेकर अभी से घमासान मचा हुआ है. अगर मनोज चौधरी को बीजेपी से मैदान में उतारा जाता है, तो उनके सामने पूर्व मंत्री दीपक जोशी कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतर सकते हैं. ऐसी स्थिति में सब कुछ उलट जाएगा. 

जो कल तक कांग्रेस का दामन थाम कर हाथ के पंजे पर चुनाव लड़ रहे थे, अब कमल का फूल खिलाने की कोशिश करेंगे. जबकि पीढ़ी दर पीढ़ी कमल का फूल खिलाने वाले दीपक जोशी अब हाथ के पंजे के जरिए विधानसभा पहुंचने की कोशिश करेंगे. हालांकि, यह सब कुछ भविष्य के गर्त में छिपा है. 

यह भी पढ़ें: MP Elections: चुनाव के लिए कांग्रेस का स्टार फेस होंगी प्रियंका गांधी, अभी से शुरू हुई रैली और रोड शो की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget