एक्सप्लोरर

MP Election 2023: सीधी में पेशाबकांड पर सियासत तेज, राज्यपाल से मिले कमलनाथ के साथ कांग्रेस के आदिवासी विधायक, सौंपा ज्ञापन

MP Election 2023 News: मध्यप्रदेश की कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा.

MP Elections 2023: चुनावी साल में मध्यप्रदेश की सियासत में वर्तमान में आदिवासी समुदाय मुख्य केन्द्र बिन्दु बनकर रह गया है. सीधी जिले में हुई आदिवासी युवक के साथ घटना के बाद से ही विपक्ष लगातार हमलावर है. आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेसी विधायकों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर आदिवासी समुदाय पर हो रहे अत्याचारों में निवारण की बात कही है. इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, कांतिलाल भूरिया, पूर्व मंत्री उमंग सिंघार, बाला बच्चन, डॉ. अशोक मर्सकोले, डॉ. हीरा अलावा, हर्ष विजय गहलोत सहित अनेक आदिवासी नेता मौजूद रहे. 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा राज्यपाल को दिए गए ज्ञापन में बताया कि मध्यप्रदेश देश का ऐसा राज्य है, जहां सबसे बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के नागरिक निवास करते हैं. मध्यप्रदेश के समाज, संस्कृति, संस्कार और परमपराओं में आदिवासी समुदाय का उल्लेखनीय योगदान है. आदिवासी समुदाय मप्र के सामाजिक जीवन में अभिन्न और अति महत्वपूर्ण है.

18 साल में 30 हजार मामले

पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ज्ञापन सौंपकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की 18 साल की सरकार में आदिवासी समुदाय के ऊपर अत्याचार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है.

बीजेपी सरकार में आदिवासी उत्पीड़न के 30 हजार से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं, जबकि कई ऐसे मामले हैं जो प्रकाश में नहीं आए. पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि हाल ही प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने की घटना सामने आई. घटना का मुख्य आरोपी बीजेपी नेता था और बीजेपी विधायक का विधायक प्रतिनिधि था. उक्त से से पूरे देश में मप्र शर्मशार हुआ है.

इससे पहले भी घटित हुई घटनाएं
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि इसके पूर्व नीमच में आदिवासी युवक को गाड़ी से बांधकर घसीटकर हत्या करने का मामला पूरी दुनिया ने देखा. नेमावर में आदिवासी युवती और उसके परिवार के 5 लोगों को जिंदा गाड़ देने का भीषण कृत्य भी मध्यप्रदेश की माटी को देखना पड़ा. सीधी जिले में घटित हुई घटना के कुछ घंटों में ही इंदौर में महू से दो आदिवासी युवकों को बुरी तरह पीटे जाने का वीडियो भी सामने आया. 

दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे मामले
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार का आदिवासी विरोधी रवैया इस बात से भी समझा जा सकता है कि आदिवासी कल्याण का बजट राजनीतिक स्वरूप की सरकारी रैलियों पर खर्च कर दिया जाता है. अनुसूचित जनजाति के लोग अपने लिए बनाए गए अजाक थाने में शिकायत कराते हैं, लेकिन उन थानों का बजट भी शासन ने स्वीकृत नहीं किया है. इस तरह से मध्य प्रदेश की सरकार और राजनीतिक तंत्र एक ऐसा घृणा और अन्याय का वातावरण पैदा कर रहा है, जिसमें आदिवासी समुदाय के प्रति अत्याचार दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं. 

आदिवासियों की रक्षा के लिए आगे आएं राज्यपाल
राज्यपाल से मुलाकात के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा में कहा कि आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन दिया है. सीधी घटना ने देश भर में मध्यप्रदेश को शर्मसार कर दिया है. हमने राज्यपाल से मांग की है कि आदिवासी के हितों की रक्षा के लिए आगे आएं.

ये भी पढ़ें: MP News: मुस्लिम युवक से मारपीट मामले में असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री, ट्वीट कर सीएम शिवराज से पूछा ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
एमपी गजब है! बिना इमारत बने इंदौर के इस अस्पताल में मिली नौकरियां, हुए ट्रांसफर
एमपी गजब है! बिना इमारत बने इंदौर के इस अस्पताल में मिली नौकरियां, हुए ट्रांसफर
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget