एक्सप्लोरर

MP Election 2023: सीएम शिवराज की कमलनाथ को खरी-खरी, बोले- 'कमलनाथ ऐसा काम ही क्यों करते हैं...'

MP Elections News: सीएम  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ ऐसा काम ही क्यों करते हो कि गाली खानी पड़े. अगर गाली खानी पड़े तो खुद न खाएं दूसरे को पॉवर अटॉर्नी दे दें. 

Shivraj Singh Chouhan on Kamal Nath: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए टिकटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस में जुबानी जंग तेज हो गई है. कांग्रेस (Congress) नेता कमलनाथ (Kamal Nath) ने पहले नाराज कांग्रेस जनों को दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) और उनके बेटे जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़ने की सलाह दी. इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था. इसके बाद अब उन्होंने गाली खाने की पॉवर ऑफ अटॉर्नी दिग्विजय सिंह को देने की बात कही है. कांग्रेस में मची इस लड़ाई पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कांग्रेस को निशाना साधा है. 

सीएम शिवराज ने कटाक्ष करते हुए कहा "दिग्विजय सिंह के पास सिर्फ गाली खाने की पॉवर ऑफ अटॉर्नी नहीं है, कमल नाथ ने तो साल 2018 में सरकार चलाने की पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी दिग्विजय सिंह को ही दे रखी थी. सीएम शिवराज ने 15 महीने की कमलनाथ सरकार के कामकाज की हकीकत उजागर करते हुए कहा पहले भी बंटाधार हुआ और आज भी कांग्रेस सरकारों में बंटाधार ही हो रहा है."

सीएम शिवराज ने कमलनाथ को घेरा
सीएम शिवराज ने कहा कि जब दिग्विजय सिंह ने सरकार चलाई उस समय जो मध्य प्रदेश की दुर्गति हुई वह जनता को पता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अद्भुत और धन्य हैं कांग्रेस के नेता, जो गालियां खाने की पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी देते हैं. सीएम  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ ऐसा काम ही क्यों करते हो कि गाली खानी पड़े. अगर गाली खानी पड़े तो खुद न खाएं दूसरे को पॉवर अटॉर्नी दे दें. 

सीएम शिवराज ने वचनपत्र को बताया  झूठपत्र
वहीं  कांग्रेस के वचनपत्र को लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस का ये वचनपत्र नहीं, झूठपत्र है. पांच साल पहले भी उन्होंने 900 से ज्यादा वचन दिए थे लेकिन, उनमें से पांच भी पूरे नहीं किए. फिर इन्होंने महा झूठपत्र प्रस्तुत कर दिया, लेकिन जनता इसपर भरोसा नहीं करेगी क्योंकि वो जानती है कि बीजेपी जो कहती है वह करती है. बता दें ​कि सोमवार को एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था.

इसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कुछ कांग्रेसी नेताओं से कह रहे हैं कि यहां गदर मत मचाइए, जाकर दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़िए. इसके बाद मंगलवार को भोपाल में कांग्रेस के वचन पत्र जारी करने के अवसर पर कमलनाथ ने सफाई देते हुए कहा था कि गाली खाने की पॉवर ऑफ अटॉर्नी उन्होंने दिग्विजय सिंह को दे रखी है, जो अभी तक वैलिड है.

MP News: मध्य प्रदेश BJP में टिकट बंटवारे को लेकर नाराज हुईं उमा भारती? कहा, '...किरदार का गाजी बन न सका'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget