एक्सप्लोरर

MP Election 2023: छिंदवाड़ा के बहाने हिंदुत्व कार्ड खेलने की तैयारी में पार्टियां, जानें बीजेपी और कांग्रेस चल रहे कौन-कौन से दांव

MP Election 2023 News: शिवराज सरकार उज्जैन के 'महाकाल लोक' की तर्ज पर छिंदवाड़ा के जाम सांवली मंदिर को भी 'हनुमान लोक' के रूप में विकसित करने जा रही है. इस हनुमान लोक में तमाम सुविधाएं मौजूद रहेंगी.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश के इस बार के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस के हिंदुत्व की सबसे बड़ी परीक्षा छिंदवाड़ा को देनी पड़ रही है. एक तरह से छिंदवाड़ा हिंदुत्व की प्रयोगशाला बनता जा रहा है. एक ओर बीजेपी जहां अपने हिंदुत्व के कार्ड की दम पर कमलनाथ के छिंदवाड़ा के अभेद्य किले में सेंध लगाने के मंसूबे पाले हैं, वहीं कमलनाथ भी सॉफ्ट हिंदुत्व के एजेंडे पर चलकर बीजेपी को पटकनी नहीं देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. 

सबसे पहले बात करते है बीजेपी की कांग्रेस दिग्गज कमलनाथ को घेरने की तैयारी पर. कमलनाथ खुद को बड़ा हनुमान भक्त बताते है. उन्होंने छिंदवाड़ा में एक भव्य हनुमान मंदिर भी बनवाया है. कमलनाथ खुद को कांग्रेस की ओर से सॉफ्ट हिंदुत्व के चेहरे के रूप में भी प्रस्तुत करते हैं. इसी वजह से अब बीजेपी ने हनुमान जी के नाम से ही कमलनाथ के खिलाफ छिंदवाड़ा के वोटरों में सेंध लगाने की तैयारी की है.

24 अगस्त को हनुमान लोक होगा भूमिपूजन
शिवराज सरकार उज्जैन के 'महाकाल लोक' की तर्ज पर छिंदवाड़ा के सौंसर के जामसांवली मंदिर को भी 'हनुमान लोक' के रूप में विकसित करने जा रही है. 314 करोड़ की लागत से बनने वाले इस हनुमान लोक में तमाम सुविधाएं मौजूद रहेगी. यहां एक साथ हजारों हनुमान भक्त दर्शन कर सकेंगे. गुरुवार 24 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हनुमान लोक का भूमिपूजन करने छिंदवाड़ा आ रहे हैं. 

धीरेंद्र शास्त्री के बाद अब प्रदीप मिश्रा आएंगे सीहोर
अब बात करते है कमलनाथ के सॉफ्ट हिंदुत्व की, जिसकी काट ढूंढने में बीजेपी को पसीना आ रहा है. छिंदवाड़ा में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के बाद अब मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के प्रसिद्ध संत पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा भी कांग्रेस सांसद और कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ करवाने जा रहे हैं. छिंदवाड़ा में 5 से 9 सितंबर तक प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा आयोजित होगी. यह जानकारी पंडित प्रदीप मिश्रा ने खुद अपनी शिव पुराण कथा में दी है. सांसद नकुलनाथ ने भी एक कार्यक्रम में चर्चा करते हुए इसकी पुष्टि की. उन्होंने कहा कि वह हनुमान भक्त के अलावा शिव भक्त भी है. 5 से 9 सितंबर तक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा छिंदवाड़ा में आयोजित करावाने जा रहे है. 

छिंदवाड़ा में कमलनाथ का वर्चस्व तोड़ने जुटी है BJP
अब कांग्रेस के सीएम फेस कमलनाथ की वजह से महाकोशल की राजनीति का प्रमुख केंद्र समझे जाने वाले छिंदवाड़ा के 2018 के चुनाव दिए पर भी नजर डाल लेते हैं. छिंदवाड़ा जिले में 7 विधानसभा सीट है. 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने सभी 7 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाया था. इसी तरह 2019 के चुनाव में मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीट में से कांग्रेस ने सिर्फ छिंदवाड़ा से जीत हासिल की थी. यहां से 9 बार के सांसद रह चुके कमलनाथ के एमपी का सीएम बनने के बाद उनके पुत्र नकुल नाथ ने चुनाव लड़ा था और मध्य प्रदेश में कांग्रेस का खाता खोला था. यही वजह है कि बीजेपी छिंदवाड़ा में कमलनाथ का वर्चस्व तोड़ने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रही है.

ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3: अंतरिक्ष में भारत ने रचा इतिहास, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर CM शिवराज ने दी बधाई, बोले- वैज्ञानिकों ने कर दिखाया!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget