एक्सप्लोरर

MP Election 2023 News: चुनावी साल में मुफ्त की रेवड़ी को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, वीडियो वायरल

MP News: चुनावी साल में बीजेपी और कांग्रेस मुक्ति की रेवड़ी बांटने में पीछे नहीं हट रही है. हालांकि बीजेपी ने कांग्रेस को घेरने की कोशिश की है. मध्य प्रदेश बीजेपी ने वीडियो तक जारी कर दिया है.

MP Politics: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब आते ही भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस से एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में पीछे नहीं हट रही है. इसी बीच मध्य प्रदेश बीजेपी ने एक वीडियो जारी कर कांग्रेस पर मुफ्त की रेवड़ी के जरिए सत्ता हासिल करने और फिर वादाखिलाफी करने का बड़ा आरोप लगाया है. हालांकि बीजेपी भी मुक्त की रेवड़ी बांटने में पीछे नहीं है. 

मध्य प्रदेश बीजेपी द्वारा जारी किया गया वीडियो में बताया गया है कि कांग्रेस शासित राज्यों में जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए जा रहे हैं. इसमें उदाहरण के रूप में कर्नाटक की परिस्थिति को बताया गया है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक के निर्वाचित जनप्रतिनिधि पैसों की कमी के कारण विकास नहीं होने की बात कह रहे है. उन्होंने डीके शिवकुमार का बयान भी वीडियो के जरिए प्रसारित किया है.

'केंद्र के सामने हाथ फैला कर मदद भी मांगती है'
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी किए गए वीडियो में बताया गया है कि छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में भी ऐसे ही हालात है. उनका कहना है कि दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए जो वादे किए थे, अब उन्हें पूरा नहीं किया जा रहा है. इस पूरे आरोप में मुफ्त की रेवड़ी बांटने की कहावत को बार-बार बताया गया है. इसके अलावा यह भी कहा गया है कि कांग्रेस जब अपने वादे को पूरा नहीं कर पाती है तो केंद्र से सामने हाथ फैला कर मदद भी मांगती है.

मध्य प्रदेश चुनाव के पहले बीजेपी की मुफ्त की रेवड़ी
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार निशुल्क उपलब्ध कराई जाने वाली योजनाओं की झड़ी लग गई है. बीजेपी की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य कई मूलभूत सुविधाओं को लेकर वादे किए जा रहे हैं. सरकार उत्कृष्ट विद्यार्थियों की फीस खुद जमा कर रही है. आयुष्मान कार्ड के जरिए निशुल्क उपचार हो रहा है. इसके अलावा लाडली बहना योजना के जरिए साढ़े तीन लाख करोड़ के कर्ज में डूबे मध्य प्रदेश में प्रतिमाह सवा करोड़ से ज्यादा महिलाओं को 100 रुपए राशि दी जा रही है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस राशि को 3000 रुपये तक पहुंचाने का दावा कर रहे हैं. इसके अलावा अन्य कई योजनाओं में भी सरकार करोड़ों रुपए प्रतिमाह खर्च कर रही है.

चुनावी घोषणाओं में बीजेपी से कम नहीं है कांग्रेस
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार आने पर किसानों को मुफ्त बिजली, नारी सम्मान योजना के जरिए प्रदेश की सभी महिलाओं को डेढ़ हजार रुपए प्रतिमाह देने, सिलेंडर को 500 रूपये में मुहैया कराने जैसी कई घोषणाएं कर दी है. इन घोषणाओं पर भी सरकार को हजारों करोड़ रूपया प्रतिमाह खर्च करना पड़ेगा. इस मुफ्त की रेवड़ी के कारण कर्ज में डूबे मध्य प्रदेश की हालत अर्थशास्त्र के मामलों के विशेषज्ञ और भी खराब होने की बात कह रहे है. कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों का दो-दो लाख रुपए का कर्ज माफ होने वाली योजना भी प्रदेश पर पड़ रहे आर्थिक बोझ पर पहाड़ बनकर टूटेगी. 

बीजेपी और कांग्रेस दोनों आमने-सामने
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुताबिक मध्य प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब नहीं है, इसलिए शिवराज सरकार गरीबों का जीवन बदलने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रही है. उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी सरकार की योजना का लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है. कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के मुताबिक पिछले 18 सालों में किसानों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो चुकी है, इसलिए कमलनाथ सरकार बनने पर 200000 रुपये का कर्ज माफ किया जाएगा. इसके अलावा रियायत दर पर गैस सिलेंडर और नारी सम्मान योजना के जरिए महिलाओं को डेढ़ हजार रुपए महीना दिया जाएगा. 

वर्मा ने तर्क दिया कि मध्य प्रदेश से भ्रष्टाचार खत्म हो जाने पर राशि की कोई कमी नहीं आएगी. सरकारी खजाने में जमा होने वाली राशि नेताओं की जेब में जा रही है इसलिए मध्य प्रदेश की स्थिति और खराब हो रही है. कांग्रेस ने वीडियो को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री 25,000 घोषणा कर चुके हैं और बीजेपी सरकार आरोप कांग्रेस पर लगा रही है.

ये भी पढ़ें: Indore News: आदिवासी महिला को बंधक बनाकर किया रेप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, आरोपी की तलाशी शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget