एक्सप्लोरर

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का माइक्रो मैनेजमेंट शुरू, 29 हजार पन्ना प्रमुख बनाए गए

MP Assembly Election 2023: आगामी छह माह में होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए बीजेपी बूथ पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने को लेकर काम कर रही है. बीजेपी पिछले चुनाव को कोई भी गलती दोहराना नहीं चाहती.

MP Election 2023 News: आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने अपनी कमर कसते हुए बूथ विस्तारक योजना-2 को पूरा कर लिया. इसके तहत बीजेपी की जिला इकाई ने 29 हजार से ज्यादा पन्ना प्रमुख बनाए हैं. वहीं 8 हजार 900 बूथ समिति सदस्यों के नाम भी तय कर लिए गए हैं.

हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहने वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पिछले विधानसभा 2018 में की गई किसी भी गलती को दोहराना नहीं चाहती है. इसके लिए आगामी 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी तैयारियों में जुट गई है. इसी को देखते हुए बीजेपी ने विधानसभा चुनावों को लेकर माइक्रो मैनेजमेंट पर काम शुरू कर दिया है. 

29 हजार से ज्यादा पन्ना प्रमुख बनाए गए

आगामी छह माह में होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए एक बूथ पर लगातार कार्यकर्ताओ को सक्रिय रहने के लिए कहा जा रहा है. हर बूथ पर कार्य विभाजन भी हाथो-हाथ किया जा रहा है. बूथ विस्तारक योजना-2 पूरी हो रही है और इसी दौरान बीजेपी की जिला इकाई ने 29 हजार से ज्यादा पन्ना प्रमुख बनाए हैं. वहीं 8 हजार 900 बूथ समिति सदस्यों के नाम भी तय कर लिए गए हैं.

यह इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि पहली बार तत्काल हर बूथ पर अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए के साथ अलग-अलग योजनाओं के प्रभारी भी बनाए जा रहे हैं. जिले में कुल 813 बूथ हैं और हर बूथ पर 11 सदस्य हैं. ऐसे में तीन पदाधिकारियों के अलावा बाकी सदस्यों को भी अलग-अलग योजना का जिम्मा सौंपा गया है. बूथ समिति के सदस्यों को सक्रिय बनाये रखने के लिए केन्द्र द्वारा साल भर में  किये जाने वाले 6 कार्यक्रम किये जाएंगे.

  • 06 अप्रैल स्थापना दिवस
  • 14 अप्रैल डॉ. अम्बेडकर जी जयंती
  • 23 जून डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस
  • जन्माष्टमी कुशाभाऊ ठाकरे जयंती
  • 25 सितम्बर दीनदयाल जयंती,
  • 25 दिसम्बर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जयंती

यहां फोकस कर रही बीजेपी

इस बार बीजेपी सबसे ज्यादा फोकस राऊ विधानसभा और देपालपुर पर कर रही है. पिछली बार हार का सामना कर चुकी देपालपुर विधानसभा पर बीजेपी का फोकस है. यहां पार्टी न केवल स्थानीय कार्यकर्ताओं और प्रमुखों को आयोजनों से जोड़ रही है, बल्कि नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. वहीं बीजेपी दो बार से राऊ विधानसभा सीट लगातार हार चुकी है. जहां पुराने कार्यकर्ताओ को एक बार फिर पार्टी से जोड़ने के लिए कवायद की जा रही है.

इसे लेकर पिछली दो बार कांग्रेस से हार का सामना कर चुके बीजेपी विधायक प्रत्याशी जीतू जिराती और मधु वर्मा लगातार बैठकें कर रहे हैं. वहीं पिछले एक माह में जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी करीब 200 से ज्यादा पुराने कार्यकर्ताओं से मिल चुके हैं.

बता दें कि बूथ विस्तारक अभियान-2 की तिथि 14 मार्च से शुरू होकर यह अभियान 24 मार्च तक निर्धारित था, लेकिन यह अभियान 31 मार्च तक कार्यकर्ताओं के आग्रह पर चलाया गया.

ये भी पढ़ें: MP Tiger Reserve: मध्य प्रदेश को जल्द मिलेगी सातवें टाइगर रिजर्व की सौगात, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget