एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: बीजेपी प्रवासी विधायक के सामने बवाल, वीडियो नहीं बनाने देने पर नाराज हुए कार्यकर्ता, लगाया ये बड़ा आरोप

MP Elections 2023: प्रवासी विधायक पूनम संखवार सीहोर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी के साथ बैठक कर विधानसभा की स्थिति एवं चुनाव मैदान में उतरने वाले दावेदारों का फीडबैक जान रही हैं.

MP Election 2023 News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर की विधानसभा पर कानपुर से आई प्रवासी पूनम संखवार क्षेत्र में फीडबैक ले रही है. फीडबैक लेने की शुरुआत 21 अगस्त से हुई जो 27 अगस्त तक जारी रहेगी. लेकिन शुरुआत से सीएम के जिले में प्रवासी विधायक पूनम संखवार के व्यवहार पर सवाल उठ रहे है. बीते दिनों ही मंच से बीजेपी नेता जसपाल सिंह अरोरा ने उन्हें नसीहत देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने की बात कही थी तो आज फिर सीहोर विधानसभा क्षेत्र में ही प्रवासी विधायक पूनम संखवार के सामने ही बवाल हो गया. 

दरअसल यूपी की प्रवासी विधायक पूनम संखवार सीहोर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी के साथ बैठक कर विधानसभा क्षेत्र की स्थिति एवं चुनाव मैदान में उतरने वाले दावेदारों का फीडबैक जान रही हैं. इसी कड़ी में गुरुवार (24 अगस्त) को सीहोर जिला मुख्यालय पर बैठक का आयोजन गंज स्थित राठौर धर्मशाला में किया गया. बैठक में नगर मंडल के पदाधिकारी सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे. सभी अपनी-अपनी बात कह रहे थे, तभी बीजेपी नगर मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने विधायक सुदेश राय का विरोध जताया. प्रवासी विधायक ने विरोध करने का भी मना किया. इस दौरान कुछ लोग वहां पर वीडियो भी बना रहे थे, तभी विधायक सुदेश राय ने खुद का विरोध सामने आते ही वीडियो बनाने की मना कर दी. इस पर उपस्थित पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने आपत्ति उठाई.

प्रवासी विधायक बोली, बनाने दो वीडियो
वीडियो बनाने को लेकर हो रहे विरोध के बीच प्रवासी प्रवासी विधायक पूनम संखवार ने कहा कि वीडियो बनाने की बात कही, लेकिन विधायक की आपत्ति के बाद मामला गरमा गया. इस दौरान विधायक समर्थक एवं वहां पर मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं के बीच में इसको लेकर बहस शुरू हो गई और बात बढ़ने लगी. 

सफाईकर्मियों की उठा रहे थे मांग
बताया जा रहा है कि बैठक में मौजूद बीजेपी नगर महामंत्री राजू बोयत की बातें भी नहीं सुनी गई, वे सफाई कर्मियों सहित अन्य वर्ग को लेकर अपनी बात रख रहे थे, लेकिन उन्हें बात करने के लिए मना किया गया, तभी वहां पर हंगामें की स्थिति बन गई. नगर महामंत्री राजू बोयत ने विधायक सुदेश राय पर कार्यकर्ताओं की बातें नहीं सुनने और फोन नहीं उठाने की बात कही.

ये भी पढ़ें: MP Elections 2023: प्रत्याशियों की घोषणा के बाद से बीजेपी में मची भगदड़, आज 3 भाजपा नेताओं ने ज्वाइन की कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
MP की डेंटिस्ट मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्पेंड, केतन अग्रवाल हत्याकांड पर मजाक पड़ा भारी
MP की डेंटिस्ट मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्पेंड, केतन अग्रवाल हत्याकांड पर मजाक पड़ा भारी
MP कांग्रेस की गुटबाजी आई बाहर! अरुण यादव के पोस्ट से मची हलचल, जीतू पटवारी की ओर इशारा?
MP कांग्रेस की गुटबाजी आई बाहर! अरुण यादव के पोस्ट से मची हलचल, जीतू पटवारी की ओर इशारा?
'मुझे भी नीले ड्रम कांड जैसा डर सताने लगा', शादी की पहली रात में फरार हुई दुल्हन तो बोला पति
'मुझे भी नीले ड्रम कांड जैसा डर सताने लगा', शादी की पहली रात में फरार हुई दुल्हन तो बोला पति

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget