एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: राजेश सोनकर का दावा, सज्जन वर्मा को देंगे 25 हजार वोट से पटखनी

MP Election 2023 News: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए अपनी पहले सूची जारी कर दी है, इसमें सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक डॉ. राजेश सोनकर को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है.

MP Election 2023: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए अपनी पहले सूची जारी कर दी है. इसमें सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक डॉ. राजेश सोनकर को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है. नाम की घोषणा होने के बाद डॉ. राजेश सोनकर जावरा कंपाउंड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान पार्टी के इंदौर संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम भी उपस्थित रहे. सभी ने राजेश सोनकर की जीत की कामना की.

चौंकाने वाला निर्णय लेते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश की 39 विधानसभा सीटों के उम्मीदवार घोषित कर दिए. विधानसभा चुनाव नवंबर अंत में संभावित हैं. ऐसे में पार्टी ने उन सेट ऑन के उम्मीदवार घोषित किया, जहां वर्ष 2018 के पिछले चुनाव में पार्टी को कम अंतर से हार का सामना करना पड़ा था.

समर्थकों ने उम्मीदवार को किया स्वागत 
पार्टी ने इंदौर के जिला अध्यक्ष ग्रामीण डॉ राजेश सोनकर को सोनकच्छ से उम्मीदवार घोषित किया. उम्मीदवारी घोषित होने के बाद डॉ. राजेश सोनकर जब जावरा कंपाउंड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे तो वहां समर्थकों ने उनका स्वागत किया.

उम्मीदवारी घोषित होने के बाद डॉ. राजेश सोनकर अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए. उन्होंने कहा कि पार्टी ने काफी सोच विचार कर अभी से उम्मीदवार तय कर दिए हैं. इससे प्रत्याशियों को भी जनता से संपर्क करने के लिए समय मिलेगा.

सोनकच्छ सीट कितनी चुनौतीपूर्ण होगी
सोनकच्छ से वर्तमान में पूर्व मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा विधायक है. ऐसे में सोनकच्छ सीट कितनी चुनौतीपूर्ण होगी. इस पर डॉ राजेश सोनकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कामों को जनता के बीच पहुंचाएगी. कांग्रेस ने पिछली बार भ्रम और झूठ फैलाकर जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार जीत बीजेपी की ही होगी. पार्टी कार्यालय पर इस दौरान पार्टी के संभागीय प्रभारी राघवेंद्र गौतम भी उपस्थित रहे. 

बीजेपी कार्यालय पर अचानक हलचल बढ़ गई
उन्होंने भी बीजेपी प्रत्याशियों के जीत की उम्मीद जताई. समय से पहले प्रत्याशी घोषित करने की पार्टी की रणनीति पर उन्होंने कहा कि यह काफी अच्छा निर्णय है और इससे प्रत्याशी बेहतर तरीके से जनता के बीच अपनी बात रख पाएंगे. फिलहाल प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद बीजेपी कार्यालय पर अचानक हलचल बढ़ गई. कई कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे और यहां बड़े नेताओं से उन्होंने मुलाकात भी की.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: बीजेपी के पूर्व MLA आंचल सोनकर ने तत्कालीन एसपी पर क्यों लगाए गंभीर आरोप, क्या है पूरा मामला?

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget