एक्सप्लोरर

MP Election 2023: बीजेपी के पूर्व MLA आंचल सोनकर ने तत्कालीन एसपी पर क्यों लगाए गंभीर आरोप, क्या है पूरा मामला?

Jabalpur Election 2023 News: जबलपुर में मीडिया से बात करते हुए BJP प्रत्याशी अंचल सोनकर ने कहा कि कांग्रेस ने साल 2018 में चुनाव गुंडागर्दी से जीती थी.

MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर की एक सीट से घोषित बीजेपी उम्मीदवार ने अपनी पिछली हार को लेकर बड़ा धमाका किया है. चार बार के विधायक और पूर्व मंत्री रहे इस कैंडिडेट ने आरोप लगाया है कि साल 2018 में उन्हें एक आईपीएस अधिकारी ने चुनाव हरवा दिया था. उन्होंने यह भी कहा है कि कांग्रेस ने 2018 का चुनाव गुंडागर्दी से जीता था.

यहां बताते चले कि जबलपुर पूर्व (Jabalpur East) विधानसभा सीट से बीजेपी में एक बार फिर अपने पुराने चेहरे अंचल सोनकर पर भरोसा जताया है. पार्टी ने गुरुवार (17 अगस्त) को राज्य की जिन 39 कठिन सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, उसमें चार बार के विधायक अंचल सोनकर भी शामिल है. पार्टी से टिकट मिलने के बाद अंचल सोनकर ने जबलपुर पूर्व विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

'कांग्रेस ने साल 2018 में चुनाव गुंडागर्दी से जीता था'
दरअसल आज शुक्रवार (18 अगस्त) को जबलपुर में मीडिया से मुखातिब होते हुए बीजेपी प्रत्याशी अंचल सोनकर ने कहा कि कांग्रेस ने साल 2018 में चुनाव गुंडागर्दी से जीता था. इस जीत में उनका सहयोग तत्कालीन एसपी अमित सिंह ने किया था. सोनकर ने आरोप लगाया कि एसपी अमित सिंह के लखन घनघोरिया के आईपीएस रिश्तेदार से निजी ताल्लुकात थे. इसी पहचान के चलते एसपी अमित सिंह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया और कांग्रेस को चुनाव जीतने में मदद की. बीजेपी के वोटरों को वोट नहीं डालने दिया गया था. अंचल सोनकर ने दावा किया कि इस बार ऐसा नहीं होगा और वे चुनाव जीतेंगे.

कांग्रेस विधायक ने आरोपों को किया खारिज
वहीं, बीजेपी प्रत्याशी अंचल सोनकर के आरोपों को कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने सिरे से खारिज किया है. लखन घनघोरिया का कहना है कि तत्कालीन एसपी अमित सिंह की पोस्टिंग तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी.इसका मतलब है कि अंचल सोनकर सीएम चौहान के फैसले पर सवाल उठा रहे है. लखन घनघोरिया ने यह आरोप भी लगाया है कि कोरोना के संकट के समय क्षेत्र से बीजेपी नेता और कार्यकर्ता गायब थे.

इस विधानसभा क्षेत्र में विवाद होने का इतिहास रहा है
यहां बताते चलें कि जबलपुर की राजनीति में पूर्व विधानसभा सीट हमेशा से संवेदनशील रही है. हर चुनाव में इस विधानसभा क्षेत्र में विवाद होने का इतिहास रहा है. अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित पूर्व विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन चुनाव से कांग्रेस के लखन घनघोरिया और बीजेपी के अंचल सोनकर के बीच मुकाबला होता आ रहा है. अनुमान है कि चौथी बार भी इस सीट पर यही दोनों उम्मीदवार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में होंगे. मुस्लिम आबादी ज्यादा होने कारण कांग्रेस के लिए जबलपुर पूर्व विधानसभा सीट काफी सेफ मानी जा रही है. लेकिन दलित वोटो के दम पर बीजेपी इस बार सीट को फिर से अपने कब्जे में करने की तैयारी में है.

जबलपुर पूर्व सीट का  2018 का परिणाम

लखन घनघोरिया (कांग्रेस) - 90206 वोट

अंचल सोनकर (बीजेपी) - 55070 वोट

कांग्रेस 35136 वोट से विजयी

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस-बीजेपी में सियासी वार, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ पर लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget