एक्सप्लोरर

MP Election 2023: पीएम मोदी के MP दौरे से पहले कांग्रेस नेता के बयान पर घमासान! आमने-सामने आईं दोनों पार्टियां

MP Elections 2023: पीएम मोदी जून के आखिरी सप्ताह में मध्य प्रदेश आने वाले हैं. चुनाव से पहले इसे BJP का शंखनाद माना जा रहा है. अब इससे पहले कांग्रेस नेता अरुण यादव के बयान ने सियासी गर्मी बढ़ा दी है.

MP Assembly Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के मध्य प्रदेश दौरे से पहले कांग्रेस (Congress) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव (Arun Yadav) के बयान पर घमासान मच गया है. शिवराज सरकार के सभी मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने भी अरुण यादव और कांग्रेस पर निशाना साधा है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून के आखिरी हफ्ते में भोपाल दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरे को मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव का शंखनाद माना जा रहा है. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की. उनके इस बयान पर बीजेपी हमलावर हो गई है. 

मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुभाष यादव के बेटे कभी ऐसे बयान नहीं दे सकते हैं. शायद अरुण यादव को अच्छी परवरिश देने में कुछ कमी रह गई होगी, इसलिए वह ऐसी भाषा का उपयोग कर रहे हैं. वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद इस बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस दूसरों को अपमानित करने वाली ऐसी मुहब्बत की दुकान चला रही है. बीजेपी के तमाम मंत्री पूर्व प्रदेश अध्यक्ष से माफी की मांग कर रहे हैं.

वीडियो वायरल होते ही मच गया घमासान
अरुण यादव पत्रकारों से औपचारिक बातचीत करने के दौरान प्रधानमंत्री के पिता के आगमन को लेकर टिप्पणी कर दी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होते ही भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेताओं ने मोर्चा खोल दिया. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा कहा कि 34 साल पहले प्रधानमंत्री के पिता का निधन हो चुका है. 140 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रधानमंत्री पर ऐसी टिप्पणी कांग्रेस की ओछी मानसिकता को प्रदर्शित करती है.

यह भी पढ़ें: MP News: रायसेन में नाले की नपाई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सरपंच के पति समेत दो की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget