एक्सप्लोरर

MP Election Results 2023: उषा ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- 'बीजेपी की प्रचंड जीत सनातन विरोधियों के लिए सबक'

MP Election Results 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी की जीत के बाद कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की प्रचंड जीत सनातन विरोधियों के लिए सबक साबित हुई है.

MP Assemly Election Results 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बाद अब बीजेपी के जीते हुए प्रत्याशियों ने कांग्रेस पर हमला शुरू कर दिया है और इंदौर में महू विधानसभा क्षेत्र से विजई हुई कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने एक बार फिर से विरोधियों पर निशाना साधा है. आज यानी सोमवार (4 दिसंबर) को इंदौर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर (Usha Thakur) ने सनातन विरोधियों को तीखा जवाब दिया है. इस मामले में उन्होंने अपनी बात भी मीडिया के सामने रखी. आइए जानते हैं कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने क्या कुछ कहा?  

मीडिया से चर्चा करते हुए उषा ठाकुर ने कहा कि बीजेपी तीन राज्यों में विजई हुई है और यह विजय इस बात का प्रमाण है कि लोग उनका बहिष्कार कर रहे हैं जो सनातन के खिलाफ हैं. सनातन विरोधियों पर निशाना साधते हुए उषा ठाकुर ने कहा कि बीजेपी की प्रचंड जीत सनातन विरोधियों के लिए सबक साबित हुई है. आपको बता दें कि उषा ठाकुर फिलहाल डॉक्टर अंबेडकर नगर महू से विधायक हैं और मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री भी हैं.

एमपी में पीएम मोदी का मैजिक चला-उषा ठाकुर

कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैजिक चला है और मोदी के जादू के साथ ही शिवराज सरकार और लाडली बहन योजना भी लोगों के लिए वरदान साबित हुई है, जिसके आधार पर मध्य प्रदेश में इतनी बड़ी जीत बीजेपी की प्रत्याशियों को मिली है. इधर अंतर विरोध की बात करते हुए उन्होंने मीडिया से कहा कि डॉक्टर अंबेडकर नगर महू में पार्टी के विरोध में काम करने वाले लोगों की जानकारी उनके संज्ञान में आई है.

इसकी रिपोर्ट बनाकर वह भोपाल जल्द ही भेजेंगी और पार्टी स्तर पर इसकी जानकारी दी जाएगी कि किस-किस ने चुनाव में बीजेपी के खिलाफ काम किया है. इधर नई सरकार के गठन के बाद मंत्री बनने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैंने पूरा इंदौर जिला जीतकर बीजेपी को दिया है. संगठन उन्हें इस बार मौका जरूर देगा.

ये भी पढ़ें: MP Election Result 2023: मध्य प्रदेश में हो सकते हैं दो डिप्टी सीएम, एक आदिवासी और एक OBC चेहरा

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget