एक्सप्लोरर

MP Election 2023: इस बार नहीं सुनाई देगा 'माफ करो महाराज हमारा नेता शिवराज' का नारा, बीजेपी ने अब दिया ये नया स्लोगन

MP Election 2023: केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि इस बार बीजेपी ने नारा दिया है कि 'अबकी बार बीजेपी सरकार'. इस नारे की बदौलत ही बीजेपी प्रदेश में फिर से कमल खिलाएगी.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के रण में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी अपनी मुख्य लड़ाई कांग्रेस के तत्कालीन नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से मान रही थी. यही कारण है कि 2018 के चुनाव में बीजेपी ने नारा दिया था 'माफ करो महाराज, हमारा नेता शिवराज', लेकिन इस बार यह नारा 2023 के रण में सुनाई नहीं देगा. तत्कालीन कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में आने के बाद बीजेपी ने 2023 के रण को जीतने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को नारा दिया है, 'अबकी बार बीजेपी सरकार'.

दरअसल, मध्य प्रदेश बीजेपी द्वारा प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकालने जा रही है. यात्रा को लेकर एक दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया था. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए नरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि इस बार बीजेपी ने नारा दिया है कि 'अबकी बार बीजेपी सरकार'. इस नारे की बदौलत ही बीजेपी प्रदेश में फिर से कमल खिलाएगी. इसके साथ ही नरेन्द्र सिंह तोमर सीएम चेहरे को लेकर भी टालम टोल जवाब देते नजर आए. 

2013 में 58 सीटों पर सिमटी थी कांग्रेस
साल 2013 में मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह से पराजय का सामना करना पड़ा था. 2013 के चुनाव में कांग्रेस को महज 58 सीटें मिली थी, जबकि बीजेपी को 165 सीटें मिली थी. लेकिन 2018 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपनी लोकप्रियता बरकरार नहीं रख सकी थी. 2018 के चुनाव में बीजेपी ने अपना मुख्य प्रतिद्वंदी ज्योतिरादित्य सिंधिया को माना था. इसी के चलते बीजेपी ने इस चुनाव में नारा दिया था कि 'माफ करो महाराज, हमारा नेता शिवराज'. हालांकि इस नारे के बाद भी बीजेपी को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. इस चुनाव में बीजेपी को 109 सीटें मिली थी, जबकि कांग्रेस ने 114 सीटें हासिल कर बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर दिया था. 

बीजेपी में चले गए थे सिंधिया
सिंधिया का दावा था कि 2018 के विधानसभा चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद भी उन्हें कांग्रेस सरकार आने के बाद सम्मान नहीं मिल सका था. सम्मान पर आंच आने के चलते संधिया ने अपने समर्थक विधायकों के साथ बीजेपी में अपनी आस्था जता दी थी, नतीजतन महज डेढ़ साल बाद ही प्रदेश की सत्ता से कांग्रेस सरकार को हटना पड़ा था.

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: अब शाह नहीं नड्डा दिखाएंगे चित्रकूट में 'जन आशीर्वाद यात्रा' को हरी झंडी, VVIP नेताओं में जुड़ा इस केंद्रीय मंत्री का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
Bhopal Farmers Protest: भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget