एक्सप्लोरर

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस और बीजेपी, दोनों के लिए क्यों अहम है मध्य प्रदेश का चुनाव? समझें सारे समीकरण

MP Election: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 25 सितंबर को राजधानी भोपाल के दौरे पर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल के जम्बूरी मैदान पर आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ शामिल होंगे.

Madhya Pradesh Election 2023: अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियां अपना फाइनल दांव अजमाने में लगी हुई हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी इन दिनों लगातार रैलियां कर रहें हैं. ऐसे में राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि, पीएम मोदी की ये रैलियां इतनी अहम क्यों हैं? बता दें कि, इस साल के आखिर में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाला है. ऐसे में पांच राज्यों का चुनाव, लोकसभा चुनाव से पहले सबसे बड़ा सेमीफाइनल माना जाता है. 

वहीं इन पांच राज्यों में लोकसभा की कुल 83 सीटें, जो कुल लोकसभा सीटों का 15 फीसदी है. साथ ही पांच राज्यों में 3 हिंदी भाषी राज्य हैं और इनमें सिर्फ एक राज्य एमपी में ही बीजेपी सत्ता में हैं. जबकि, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है. तो इस वजह से एमपी चुनाव बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.  

एमपी बीजेपी के लिए अहम क्यों?

अगर बात की जाए कि एमपी बीजेपी के लिए इतना अहम क्यों है, तो इसका सीधा सा जवाब मिलता है कि, गुजरात के बाद सबसे ज्यादा समय तक बीजेपी शासित राज्य एमपी रहा है. साथ ही इस साल होने वाले 5 राज्यों के चुनाव में सिर्फ एमपी में ही बीजेपी की सरकार है. ऐसे में राज्य में आने वाली सभी 29 लोकसभा सीटें बीजेपी के लिए अहम मानी जा रही है. वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में आने से पार्टी को फायदा मिल सकता है. बता दें कि, एमपी में बीजेपी 90 के दशक से ही काफी मजबूत स्थिति में है.

एमपी कांग्रेस के लिए अहम क्यों?

अगर बात करें कांग्रेस की तो एमपी में पूर्व सीएम कमलनाथ की अगुवाई में कांग्रेस पूरी तरह तैयार है. यहां शिवराज सरकार के खिलाफ कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा चला रही है. वहीं कर्नाटक में जीत के बाद एमपी से कांग्रेस को जीत की पूरी उम्मीद है. बता दें कि, कर्नाटक की तरह एमपी में भी कांग्रेस सत्ता से बेदखल हुई थी. इसके साथ ही राजनीतिक जानकारों के अनुसार एमपी में कांग्रेस का स्थानीय नेतृत्व काफी मजबूत दिख रहा है. 

भोपाल में पीएम मोदी की रैली आज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 25 सितंबर को राजधानी भोपाल के दौरे पर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल के जम्बूरी मैदान (Jamboree Maidan) पर आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ शामिल होंगे. वहीं बीजेपी ने मोदी के संबोधन के लिए 10 लाख लोगों को कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा है. साथ ही आज दीनदयाल उपाध्याय (भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक) की जयंती भी है. बता दें कि, 3 सितंबर से शुरु हुई जन आशीर्वाद यात्रा का आज ही समापन भी होगा. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 3 सितंबर को चित्रकूट से पहली यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी.

22 दिन में पांचों यात्राओं ने 10 हजार 880 किलोमीटर का सफर तय किया. वहीं इस दौरान 230 में से 223 विधानसभा सीटों का कवर किया गया. जन आशीर्वाद यात्राओं में सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित 4 मुख्यमंत्री, 3 डिप्टी सीएम, 12 केन्द्रीय मंत्री और एमपी सरकार के मंत्री शामिल होकर जन आशीर्वाद मांग चुके हैं. 22 दिन में जन आशीर्वाद यात्रा ने 10 हजार 880 किलोमीटर का सफर तय कर 2 करोड़ लोगों से बीजेपी के नेता रुबरु हो चुके हैं.

Bageshwar Dham: बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का फिर से बड़ा बयान, 'मोबाइल पर हिंदू राष्ट्र नहीं बनने वाला...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री
Bhopal News: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
भोपाल: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget