एक्सप्लोरर

MP Election 2023: एमपी की इस हॉट सीट पर नेता-अभिनेता और संत की होगी भिड़ंत, कल भरेंगे नामांकन

MP Elections 2023: बुधनी विधानसभा सीट पिछले 20 सालों से बीजेपी का गढ़ बनी है. बीते चार बार से सीएम शिवराज सिंह चौहान यहां से प्रत्याशी बनते आ रहे हैं और रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कर रहे हैं.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बुदनी विधानसभा सीट सबसे हॉट होती है. सीएम शिवराज की सीट होने की वजह से इस सीट पर सबकी नजर होती है. बीते 20 सालों से यह सीट बीजेपी का गढ़ है. इस बार भी बीजेपी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को ही प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने इस सीट से अभिनेता विक्रम मस्ताल को उम्मीदवार बनाया है, जबकि इस बार तो यह सीट और भी ज्यादा हॉट हो गई है, क्योंकि सपा ने यहां से मिर्ची बाबा को अपना उम्मीदवार बना लिया है. कुल मिलाकर अब इस सीट पर नेता-अभिनेता और संत की भिड़ंत होने जा रही है. नामांकन जमा करने के आखिरी दिन 30 अक्टूबर को इस सीट से यह तीनों ही अपना नामांकन जमा करने जा रहे हैं.

बता दें बुधनी विधानसभा सीट पिछले 20 सालों से बीजेपी का गढ़ बनी है. बीते चार बार से सीएम शिवराज सिंह चौहान यहां से प्रत्याशी बनते आ रहे हैं और रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कर रहे हैं. इस सीट को अपने कब्जे में लेने के लिए कांग्रेस भरपूर प्रयास कर रही, लेकिन कामयाब नहीं हो सकी है, जबकि बीते चुनाव में तो कांग्रेस ने इस सीट से पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव को मैदान में उतारा था, बावजूद कांग्रेस कामयाब नहीं हो सकी. इस बार कांग्रेस ने सीएम शिवराज के अभिनेता विक्रम मस्ताल को प्रत्याशी बनाया है. 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिए थे संकेत
मिर्ची बाबा के चुनाव लड़ने को लेकर बीते दिनों समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने संकेत दिए थे. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मिर्ची बाबा के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें विशेष सीट से चुनाव लड़ने की शुभकामनाएं दी थी. अखिलेश यादव की इस बधाई के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि मिर्ची बाबा बुधनी में सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने चुनावी मैदान में उतार सकते हैं. इन कयासों पर अब विराम लग गया है. कल 30 अक्टूबर को मिर्ची बाबा बुधनी विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर रहे हैं.  

सीएम शिवराज पर हमलावर संत
बता दें जेल से रिहा होने के बाद मिर्ची बाबा लगातार सीएम शिवराज सिंह चौहान पर हमलावर रहे हैं. जेल से छूटने के बाद ही बाबा ने भोपाल में अपना मुंडन कराया और मीडिया से बातचीत में सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ आक्रोश व्यक्त था. उनके इस आक्रोश को देखते ही कयास लगाए जा रहे हैं मिर्ची बाबा बुधनी विधानसभा से सीएम शिवराज के सामने चुनाव लड़ सकते हैं और अब वे चुनाव लड़ने जा रहे हैं. बता दें बुदनी से एक और संत विजय नंदन भी सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं. 

अभिनेता विक्रम भी करेंगे नामांकन जमा
इधर सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने कांग्रेस ने अभिनेता व रामानंद सागर की रामायण सीरियल में हनुमान जी का रोल अदा करने वाले विक्रम मस्ताल को अपना प्रत्याशी बनाया है. प्रत्याशी बनने के बाद से ही विक्रम मस्ताल क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं. कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल भी 30 अक्टूबर को बुधनी विधानसभा से अपना नामांकन फार्म जमा करने जा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर आप मर्द हैं...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट पर खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'अगर आप मर्द हैं...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट पर खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
Embed widget