एक्सप्लोरर

MP News: चुनावी साल में शिवराज कैबिनेट का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों को 50 हजार रुपये से लेकर आमजन को मिलेगी ये सुविधा

MP: एमपी में पटवारियों को प्रति माह 3,000 रुपये एग्री स्टेट सर्वे भत्ता मिलेगा. कैबिनेट ने प्रदेश में कार्यरत ग्राम कोटवारों के मासिक मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में खिलाड़ियों से लेकर कर्मचारियों के साथ आमजनों के हित में कई फैसले लिए गए. गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि, श्रम विभाग की संबल खिलाड़ी योजना को मंजूरी मिल गई है. इस योजना के तहत राज्य स्तर के खिलाड़ियों को 25,000 और राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे.

प्रदेश में पटवारियों को प्रति माह 3,000 रुपये एग्री स्टेट सर्वे भत्ता मिलेगा. कैबिनेट ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. कैबिनेट ने प्रदेश में कार्यरत ग्राम कोटवारों के मासिक मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके अलावा भूमिहीन कोटवारों को प्रतिमाह 8,000 रुपये दिए जाएंगे. कैबिनेट ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के लंबित पांचवें वेतनमान को भी मंजूरी दे दी है. कैबिनेट ने सरकारी कॉलेजों में पढ़ाने वाले गेस्ट टीचर्स का मासिक मानदेय 37 हजार 500 से बढ़कर 50 हजार रुपये कर दिया है.

मुरैना नया सब डिवीजन बनाने की मंजूरी 
इसके अलावा उन्हें आकस्मिक अवकाश, ऐच्छिक अवकाश और नियमानुसार स्थानांतरण का भी लाभ मिलेगा. ग्वालियर जिले में पिछोर नई तहसील बनेगी. मुरैना जिले में पोरसा को नया सब डिवीजन बनाने को मंजूरी दी गई है. रीवा संभाग के मऊगंज जिले में नई तहसील देवतालाब बनाने को मंजूरी दे दी है. मध्य प्रदेश कैबिनेट ने पत्रकारों के बच्चों की शिक्षा लोन योजना के तहत लोन की पात्रता को 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये करने को मंजूरी दे दी है. एजुकेशन लोन पर लगने वाले ब्याज की पांच प्रतिशत राशि राज्य सरकार वहन करेगी. इसके अलावा 65 वर्ष आयु से अधिक के पत्रकार और उनकी पत्नी का स्वास्थ्य बीमा के प्रीमियम की राशि का भुगतान अब सरकार करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget