एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'पीएम मोदी के बार-बार मध्य प्रदेश आने से कुछ नहीं होगा क्योंकि...', सिहोरा में सचिन पायलट का तंज

MP Elections 2023: सचिन पायलट जबलपुर जिले की आदिवासियों के लिए सुरक्षित सीट सिहोरा में कांग्रेस उम्मीदवार एकता ठाकुर का चुनाव प्रचार करने पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी को जमकर आड़े हाथों लिया.

MP Assembly Election 2023: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और दिग्गज कांग्रेस नेता सचिन पायलट चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचे. यहां सचिन पायलट ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बार-बार मध्य प्रदेश आने से कुछ नहीं होगा और यहां की जनता अब बदलाव चाहती है. जबलपुर की तीन विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे पायलट ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मध्य प्रदेश के लोग बीजेपी से छुटकारा पाना चाहते हैं.

सिहोरा में पायलट ने किया प्रचार
दरअसल, सचिन पायलट जबलपुर जिले की आदिवासियों के लिए सुरक्षित सीट सिहोरा में कांग्रेस उम्मीदवार एकता ठाकुर का चुनाव प्रचार करने आए हैं. इसके अलावा दो अन्य सीटों पर भी सचिन पायलट ने कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में जनसंपर्क किया.

जबलपुर में पत्रकारों ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट से पूछा कि पीएम मोदी बार-बार मध्यप्रदेश आ रहे है, इससे चुनाव पर कितना असर होगा. इसके जवाब में पायलट ने कहा कि कोई असर नहीं होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश भी जा रहे थे लेकिन वहां सरकार कांग्रेस की बनी. सचिन पायलट ने दावा किया कि एमपी में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी, क्योंकि जनता अब बदलाव चाहती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के बगावत का फायदा भी कांग्रेस को मिलेगा. युवाओं में कांग्रेस के प्रति बहुत उत्साह है.

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रचार में जुटे हैं. प्रियंका गांधी से लेकर तमाम दिग्गज नेता पार्टी के लिए प्रचार की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. वहीं सचिन पायलट भी कांग्रेस के लिए चुनावी प्रचार करने पहुंचे. गौरतलब है कि 230 विधानसभा सीट वाले मध्य प्रदेश में 17 सितंबर को मतदान किया जाएगा. वहीं तीन दिसंबर को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें

Prahlad Patel Car Accident: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार प्रहलाद पटेल की कार का एक्सीडेंट, हादसे में एक की मौत, 5 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget