एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा धनी हैं बीजेपी के उम्मीदवार, टॉप फाइव में तीन कांग्रेसी

MP Election News: चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 2.89 करोड़ है, जो पिछली बार के मुकाबले एक करोड़ से अधिक है. साल 2018 के चुनाव में प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 1.73 करोड़ रुपये थी.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ रहे टॉप फाइव धन कुबेरों में कांग्रेस (Congress) ने बीजेपी (BJP) से बाजी मार ली है. इसमें तीन कांग्रेस और दो बीजेपी के उम्मीदवार हैं, जिनकी कुल संपत्ति सौ करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. हालांकि इस लिस्ट में टॉप दो पोजीशन पर बीजेपी उम्मीदवार हैं. इसी तरह आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों में भी कांग्रेस, बीजेपी के मुकाबले काफी आगे है. व्यक्तिगत संपत्ति की बात की जाए तो रतलाम (Ratlam) सिटी से बीजेपी उम्मीदवार चैतन्य कश्यप सबसे ऊपर हैं.

चुनावी शपथ पत्र में बीजेपी उम्मीदवार चैतन्य काश्यप ने अपनी निजी चल-अचल संपत्ति 296 करोड़ रुपये बताई है. विजयराघवगढ़ से बीजेपी की उम्मीदवार संजय पाठक की निजी चल और अचल संपत्ति 242 करोड़ रुपये है. इंदौर (एक) सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संजय शुक्ला की चल-अचल संपत्ति 217 करोड़ रुपये, तेंदूखेड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संजय शर्मा की चल-अचल संपत्ति 212 करोड़ रुपये और बैतूल सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नील धागा की चल-अचल संपत्ति 177 करोड़ रुपये है.

चुनाव में कुल 2534 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत
विधानसभा चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 2.89 करोड़ है, जो पिछली बार के मुकाबले एक करोड़ से अधिक है. साल 2018 के चुनाव में प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 1.73 करोड़ रुपये थी. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुल 2534 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इसमें से 472 यानी 19 फीसदी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले और 727 यानी 29 फीसदी करोड़पति हैं. पिछली बार की तुलना में आपराधिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों की संख्या दो फीसदी और करोड़पति प्रत्याशियों की संख्या पांच फीसदी बढ़ी है.

बीजेपी के सर्वाधिक उम्मीदवार हैं करोड़पति
चुनावी शपथ पत्र के मुताबिक बीजेपी के सर्वाधिक 200 और कांग्रेस के 196 उम्मीदवार करोड़पति हैं. इसी तरह बीएसपी के 54 और आप के 39 प्रत्याशी करोड़पति हैं. आपराधिक पृष्ठभूमि के प्रत्याशियों के मामले में कांग्रेस 121 के साथ टॉप पर है. बीजेपी के 65, आप के 26, सपा के 23 और बीएसपी के 22 प्रत्याशियों ने अपने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी चुनावी शपथ पत्र में दी है. इसके अलावा 134 निर्दलीयों के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज हैं.

प्रदेश भर में 291 प्रत्याशियों पर गंभीर किस्म के अपराध दर्ज हैं. इनमें 10 पर हत्या और 17 पर हत्या के प्रयास के आरोप हैं. 24 प्रत्याशियों पर महिलाओं पर अत्याचार संबंधी केस भी हैं. बुधनी से चुनाव लड़ रहे सपा के प्रत्याशी वैराग्यानंद उर्फ मिर्ची बाबा पर तो रेप के मामले में आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज था, लेकिन 13 सितंबर 2023 को वो इस केस में बरी हो गए.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश चुनाव के अंतिम चरण में बीजेपी-कांग्रेस ने झोंकी ताकत, PM मोदी समेत ये दिग्गज करेंगे चुनावी सभा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
MP की डेंटिस्ट मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्पेंड, केतन अग्रवाल हत्याकांड पर मजाक पड़ा भारी
MP की डेंटिस्ट मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्पेंड, केतन अग्रवाल हत्याकांड पर मजाक पड़ा भारी

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget