एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मतगणना की तैयारी पूरी, 14 टेबलों पर होगा प्रत्याशियों की हार जीत का फैसला, 3 को आएंगे नतीजे

MP Election 2023 News: एमपी में चुनाव को लेकर की जाने वाली मतगणना की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. काउंटिंग तीन दिसंबर की सुबह आठ बजे शुरू होगी. बता दें प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले गए थे.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. मतगणना की प्रक्रिया तीन दिसंबर की सुबह आठ बजे शुरू होगी. इस प्रक्रिया में प्रत्याशी के अलावा उनके एजेंट और रिटर्निंग ऑफिसर के साथ-साथ माइक्रो ऑब्जर्वर भी मौजूद रहेंगे. सभी विधानसभा सीटों पर मतगणना का काम 14-14 टेबलों पर होगा. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना का कार्य तीन दिसंबर की सुबह आठ बजे मत पत्रों से शुरू होगा. 

संभावना है कि आठ से नौ बजे के बीच डाक मत पत्र की गिनती पूरी हो जाएगी. इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के परिणाम आना शुरू हो जाएंगे. प्रत्येक चरण का परिणाम रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अनाउंस कराया जाएगा. मतगणना प्रक्रिया में सीधे रूप से जुड़े रहने वाले अधिकारी महेंद्र सक्सेना ने बताया कि सभी विधानसभा सीटों पर 14-14 टेबल के जरिए मतगणना का काम होगा. इन सभी 14 टेबलों पर प्रत्याशी के एक-एक एजेंट मौजूद रहेंगे. इन टेबलों पर माइक्रो ऑब्जर्वर भी मौजूद रहेंगे जोकि काउंटिंग का रिकॉर्ड तैयार करेंगे.

बैंक के अधिकारियों को बनाया गया माइक्रो ऑब्जर्वर
इसके बाद 14 ही टेबल का एक राउंड समाप्त होने के बाद दूसरा राउंड शुरू होगा. इसके पहले प्रत्याशियों को मिले वोट का अनाउंसमेंट कर दिया जाएगा. सरकारी दफ्तरों और बैंक में अकाउंट से जुड़े अधिकारियों को माइक्रो ऑब्जर्वर बनाया गया है ताकि काउंटिंग जल्दी हो सके. उज्जैन संभाग के कांग्रेस प्रवक्ता विवेक गुप्ता के मुताबिक इस बार यह नया प्रयोग किया गया है. बैंक के अधिकारियों को भी माइक्रो ऑब्जर्वर के रूप में प्रत्येक टेबल पर तैनात किया गया है. इसके अलावा दूसरे सरकारी विभागों में अकाउंट से जुड़े अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है. 

उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जब स्थानीय निकाय के कर्मचारियों को मतगणना कार्य में नहीं लगाया गया है. निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक सभी विधानसभा सीटों की काउंटिंग के लिए 14-14 टेबलें लगाई जाएंगी. इस प्रकार एक राउंड में 14 पोलिंग बूथ की मतगणना हो जाएगी. जिस विधानसभा सीट पर जितने पोलिंग बूथ हैं, उसके अनुसार राउंड बनाए जाएंगे. उदाहरण के लिए यदि 280 पोलिंग बूथ है, तो 20 राउंड में मतगणना समाप्त हो जाएगी.

MP Election 2023: 'काउंटिंग से पहले कलेक्टर को हटाओ,' दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग को लिखा लैटर, बोले- भिंड में गड़बड़ी हो गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
MP News: मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget