एक्सप्लोरर

MP Election 2023: कमलनाथ के बाद लगा सीएम शिवराज के नाम का QR कोड वाला पोस्टर, 'लिखा 50% लाओ...'

MP News: पिछले दिनों भोपाल में कमलनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए थे. पोस्टरों में एक क्यूआर कोड देखा था, जिसे स्कैन करने के बाद कांग्रेस सरकार के कथित घोटालों के बारे में जानकारी मिल रही थी.

Madhya Pradesh Politics: मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल से शुरू हुआ पोस्टर वार अब बालाघाट तक पहुंच गया है. यहां शहर में सीएम शिवराज सिंह चौहान के पोस्टर लगाए गए है, जिसमें लिखा गया है कि 50 प्रतिशत लाओ-काम कराओ. ये पोस्टर कर्नाटक में कांग्रेस के चुनावी अभियान का हिस्सा रहे 'PAY40% CM' की तर्ज पर लगाये गए है. वहीं,मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने इस पर सख्त आपत्ति करते हुए कहा है कि यह कांग्रेस की साजिश है. 

दरअसल, आज सोमवार की सुबह बालाघाट शहर के विभिन्न स्थानों में सीएम शिवराजसिंह चौहान के आपत्तिजनक पोस्टर देख लोग चौंक गए. बारकोड पर सीएम शिवराज सिंह चौहान की फोटो के साथ '50 प्रतिशत लाओ-काम कराओ' के स्लोगन के साथ लगे पोस्टर ने जिले की राजनीति को गरमा दिया है. 

कांग्रेस ने साधी चुप्पी

हालांकि, इस मामले में विपक्षी कांग्रेस पार्टी के नेता मौन हैं लेकिन एमपी पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने सीधे कांग्रेस पर इस तरह की निंदनीय हरकत करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता से पारिवारिक नाता जोड़ा है. प्रदेश में कल भी बीजेपी की सरकार थी, आज भी है और आगामी समय में भी रहेगी. 

पहले कमलनाथ का लगा था पोस्टर

यहां बताते चले कि बीते दिनों भोपाल में पीसीसी चीफ कमलनाथ के लिए 'वांटेड करप्शन नाथ' के आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए थे. पोस्टरों में एक क्यूआर कोड देखा था, जिसे स्कैन करने के बाद कांग्रेस सरकार के कथित घोटालों के बारे में जानकारी मिल रही थी. एक अन्य पोस्टर में लिखा था कि, 'कमलनाथ ने अपने शासनकाल में घोटाले किये हैं' 

इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कमलनाथ ने कहा था कि कोई मुझे अपमानित नहीं कर सकता और मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई मामला नहीं है, यह हर कोई जानता है. बीजेपी पर हमलावर कमलनाथ ने कहा कि उनके पास मेरे खिलाफ कहने के लिए कुछ नहीं है इसलिए वे ऐसा कर रहे हैं. मुझे बीजेपी से किसी प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है क्योंकि लोग गवाह हैं.

45 साल के करियर में एक भी आरोप नहीं

कमलनाथ ने आगे कहा, "मेरे 45 साल के राजनीतिक जीवन में एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगा है. आज ये पोस्टर लगा रहे हैं, इन्हें शर्म नहीं आती. इतनी निचली राजनीति में जाने पर." उन्होंने मध्य प्रदेश की मौजूदा बीजेपी की सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. 

कहा जा रहा है कि बालाघाट में क्यूआर कोड के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आपत्तिजनक पोस्टर के पीछे भोपाल में कमलनाथ के पोस्टर का जवाब देने की कोशिश की गई है.

ये भी पढ़ें

MP Politics: गौरक्षकों पर कर्नाटक के मंत्री की विवादित टिप्पणी पर भड़के नरोत्तम मिश्रा, कमलनाथ से मांगा 'जवाब'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
Bhopal Farmers Protest: भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget