एक्सप्लोरर

MP Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंदौर में रोड शो कल, जानें कैसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था?

Indore Traffic Advisory: इंदौर में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के कारण प्रशासन ने ट्रैफिक रूट में बदलाव करते हुए एडवाइजरी जारी की है. पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर कई रोड को ब्लॉक किया गया है.

PM Modi Visit Indore: इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी उम्मीदवारों के क्षेत्र में रोड शो करने जा रहे हैं. कल शाम को 6:00 बजे यह रोड शो इंदौर में बड़ा गणपति क्षेत्र से शुरू होगा जो राजवाड़ा तक जाएगा. प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए इंदौर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है, जहां कुछ सिटी बसों को निरस्त किया गया है. वहीं सामान्य ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया है. इसके अलावा जो बसे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आएंगे उनके लिए पार्किंग और जो यात्री कार्यक्रम में आने वाले हैं उनके कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने की व्यवस्था का प्लान इंदौर यातायात पुलिस ने जारी किया है.

कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को चार सेक्टर में बांटा गया है. इनमें एयरपोर्ट से बड़ा गणपति सेक्टर, बड़ा गणपति से राजवाड़ा सेक्टर, राजवाड़ा से मृगनयनी सेक्टर और मृगनयनी से एम वाय हॉस्पिटल सेक्टर शामिल हैं. पोलिस ने हिदायत दी है कि वाहन चालक VVIP रुट एयरपोर्ट से राजवाड़ा मार्ग में आने से बचें.

ये है रूट एडवाइजरी
पुलिस ने जो एडवाइजरी जारी की है उसके मुताबिक एयरपोर्ट से राजवाड़ा VVIP रोड शो मार्ग आवागमन के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. जो वाहन खंडवा रोड, भंवरकुआं से एयरपोर्ट आवागमन करना चाहते है वह चन्दननगर, नावदापन्थ, दिलीप नगर कट होते हुए जा सकते है. उज्जैन रोड एवं विजयनगर की और से एयरपोर्ट आने जाने के लिए सुपर कॉरिडोर रोड का उपयोग करें. टाटा स्टील से बड़ा बागड़दा, सुपर कोरिडोर होते हुए एयरपोर्ट आना जाना किया जा सकता है. वही उज्जैन से आने वाली समस्त बसें बाणगंगा ब्रिज टर्निंग से रेलवे क्रॉसिंग लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के सामने से एमआर4 होते हुए जीएसआईटीएस से सरवटे बस स्टैंड आ सकेगी. उज्जैन जाने वाली समस्त बसें जीएसआईटीएस से वल्लभनगर, एमआर 4 होते हुए लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के सामने से होते हुए रेलवे क्रॉसिंग बाणगंगा ब्रिज टर्निंग से उज्जैन जा सकेगी.
 
ये रोड पर नहीं चलेंगी सिटी बस
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आगमन को देखते हुए इंदौर में सिटी बसों के रूट में भी परिवर्तन किया है और वहीं कुछ बसों को निरस्त भी किया गया है जिसकी जानकारी इस प्रकार है... सिटी बसों के लिए प्रतिबंधित मार्गों में गांधी चौक से राजवाड़ा, पटेल प्रतिमा से राजवाड़ा, एयरपोर्ट से कालानी नगर, बड़ा गणपति, राजमोहल्ला, बड़ा गणपति से नगर निगम, गांधी चौक, कलेक्ट्रेट कार्यालय से राजवाड़ा, एयरपोर्ट से कालानी नगर मरीमाता, परदेशीपुरा से डीआरपी लाईन, मालवा मिल चौराहा से राजकुमार ब्रिज, मालवा मिल चौराहा से विश्रांति, भण्डारी ब्रिज, जीएसआईटीएस से राजकुमार ब्रिज ,डीआरपी लाइन से होते हुए मरीमाता चौराहा तक की ओर जाने वाला मार्ग प्रतिबंधित रहेगा . 

इस रास्ते होते हुए कार्यक्रम में जा सकेंगे
रोड शो में शामिल होने वाले लोगों के बस/कार के लिए 6 पार्किंग पी1 दलाल बाग, पी2 मल्हार आश्रम, पी 3 चिमनबाग मैदान, पी4 खालसा कॉलेज, पी 5 लाल बाग पैलेस पार्किंग, पी 6 दशहरा मैदान पार्किंग रहेगी. वही धार रोड एवं राऊ की तरफ से चंदन नगर होकर आने वाली बसें कारें आदि गंगवाल तिराहे से मुड़कर खालसा स्टेडियम में बसें खड़ी कर उतारेंगे, जो लोग अंतिम चौराहा एवं मालगंज , लोहारपट्टी होकर कार्यक्रम हेतु जा सकेंगे. महू , राऊ, पीथमपुर, खंडवा से आने वाली बसें कार महूनाका से कलेक्ट्रेट मोती तबेला होकर हरसिद्धि पर आकर लोगों को उतारेंगे एवं दशहरा मैदान तथा लालबाग पैलेस मैदान में वाहन पार्क करेंगे. यात्री मच्छी बाजार, यशवंत चौराहा होकर कार्यक्रम में जा सकेंगे. 

यहां करेंगे वाहन पार्क 
गांधीनगर, हातोद, देपालपुर की तरफ से आने वाली बसें, कारें सुपर कॉरिडोर चौराहा से दाहिने मुड़कर टाटा स्टील से दाहिने मुड़कर दलाल बाग मैदान में पार्क करेंगे . यात्री दलाल बाग पुल से होकर महावीर बाग, पीलियाखाल पुल, बड़ा गणपति होकर कार्यक्रम में जा सकेंगे. उज्जैन रोड से आने वाली बसें कारें लव कुश चौराहा, टीसीएस चौराहा, बांगड़दा चौराहा से बाये मुड़कर दलाल बाग में वाहनों को पार्क करेंगे एवं यात्री महावीर बाग, पीलियाखाल पुल, बड़ा गणपति होकर कार्यक्रम में जा सकेंगे. खंडवा रोड से आने वाली बसें आईटी पार्क, चोइथराम चौराहा से माणिकबाग कलेक्ट्रेट, मोती तबेला होकर हरसिद्धि पर आकर लोगों को उतारेंगे एवं दशहरा मैदान तथा लालबाग पैलेस मैदान में वाहन पार्क करेंगे. 

यात्री मच्छी बाजार, यशवंत चौराहा होकर कार्यक्रम में जा सकेंगे . बाणगंगा की तरफ से आने वाली बस/कार मरीमाता चौराहा क्रॉस करके सदर बाजार थाने के सामने वाले मैदान में पार्क करेंगे . इमली बाजार चौराहा होकर कार्यक्रम में जा सकेंगे. शहर से आने वाली कारें डीआरपी  लाइन चौराहा, शिवाला मार्ग, भागीरथपुरा तिराहा से पोलोग्राउंड से वायें मुड़कर मल्हार आश्रम में वाहन पार्क करेंगे और  रामबाग चौराहा, इमली बाजार चौराहा होकर कार्यक्रम में जा सकेंगे. बाणगंगा की तरफ से आने वाली कारें मरीमाता चौराहा से बांए मुड़कर पोलो ग्राउंड चौराहा से दाहिने मुड़कर मल्हार आश्रम में वाहन पार्क करेंगे और दर्शक रामबाग चौराहा, इमली बाजार चौराहा से बांए मुड़कर कार्यक्रम में जा सकेंगे. 

लसूड़िया, बापट चौराहा, परदेशीपुरा, नंदानगर, एलआईजी की तरफ से आने वाली बसें कारें परदेशी पुरा चौराहा से भण्डारी ब्रिज या राजकुमार ब्रिज से डीआरपी लाईन से चिमनबाग मैदान में पार्क करेंगे . यात्री नगर निगम चौराहा, रामबाग चौराहा, इमली बाजार चौराहा से बाएं मुड़कर कार्यक्रम में जा सकेंगे.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: केंद्रीय मंत्री तोमर के बेटे के एक और वायरल वीडियो पर भड़की कांग्रेस, बीजेपी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget