एक्सप्लोरर

MP Election 2023: बीजेपी के बागियों की कांग्रेस में बल्ले बल्ले, पांच को मिला टिकट, कई नेताओं को इंतजार

MP Election 2023 News: एमपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस यानी दोनों पार्टियों से 21 बागी बड़े नेताओं के नाम सामने आ चुके हैं. BJP के 15 बागियों में से 5 को कांग्रेस ने टिकट दे दिया है.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव अब रोचक होता जा रहा है. बीजेपी ने 136 और कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की टिकट घोषित करके कुल 230 विधानसभा में से आधे से ज्यादा सीटों के मुकाबले की तस्वीर साफ कर दी है. इसी बीच दोनों ही दलों में नाराज नेताओं के बगावत का दौर शुरू हो चुका है. बीजेपी के कई बागी कांग्रेस से टिकट हासिल करने में कामयाब हो गए है तो कुछ इंतजार कर रहे है. वहीं, इन दोनों ही दलों से मायूस बागी बीएसपी और आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं.

कांग्रेस ने दिए बागी नेताओं को टिकट

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस यानी दोनों पार्टियों से 21 बागी बड़े नेताओं के नाम सामने आ चुके हैं. बागियों को पुचकारने के मामले में कांग्रेस ने बाजी मार ली है. बीजेपी के 15 बागियों में से 5 को कांग्रेस ने टिकट दे दिया है. वहीं, कुछ ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. शेष की स्थिति भी जल्द सामने आएगी. दतिया से भाजपा के बागी नेता अवधेश नायक को कांग्रेस ने टिकट दिया है. अवधेश को उमा भारती का करीबी माना जाता है. भाजपा के एक और बागी राव यादवेंद्र सिंह को कांग्रेस ने मुंगावली से टिकट दिया है.

टिकट के इंतजार में बैजनाथ यादव

ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी में गए बैजनाथ यादव कांग्रेस में लौट आये है. उन्हें कांग्रेस ने कोलारस से उम्मीदवार हैं. सुरखी से नीरज शर्मा को कांग्रेस ने टिकट दिया है. सुरखी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा के नेतृत्व में राहतगढ़ (सुरखी) की नगर परिषद का विलय कांग्रेस में हो गया है.बालाघाट के पूर्व सांसद बोध सिंह भगत को भी कांग्रेस ने कटंगी टिकट दे दिया है. सोमवार को पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध कांग्रेस में लौट आए.पिछला चुनाव उन्होंने भांडेर से बसपा से लड़ा था.

मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने भी पार्टी छोड़ दी है. उनका दलबदल हमेशा चर्चा में रहता है. त्रिपाठी पहले भी कांग्रेस में रह चुके हैं. पिछले दिनों उन्होंने अलग पार्टी बनाई थी और अब उनका कांग्रेस में विलय करने जा रहे हैं. उन्हें कांग्रेस पार्टी मैहर से चुनाव लड़ने का आश्वासन दे चुकी है. बीजेपी के पूर्व मंत्री दीपक जोशी कांग्रेस से खातेगांव से टिकट मिलने का इंतजार कर रहे है. पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत कांग्रेस से बदनावर से टिकट के इंतजार में हैं. इसी तरह पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा नर्मदापुरम से टिकट के इंतजार में हैं. कोलारस से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने भी शिवपुरी से टिकट की चाह में कांग्रेस ज्वाइन की थी लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी है.

कई नेता हैं टिकट के इंतजार में

बीजेपी नेताओं में सीधी से विधायक केदारनाथ शुक्ला और संतोष जोशी निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं. इधर, रसाल सिंह ने रविवार को बसपा ज्वाइन की और सोमवार को उन्हें लहार से टिकट मिल गया. पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह भी विजयराघवगढ़ से कांग्रेस से टिकट के इंतजार में हैं.

दूसरी तरफ कांग्रेस की बात करें तो पार्टी के 6 बागी सामने आ चुके हैं. इन्होंने बीजेपी की राह पकड़ने की बजाय या तो निर्दलीय या फिर बसपा और आप से चुनाव लड़ने का ऐलान किया हैं. कांग्रेस से धार के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी ने इस्तीफा दे दिया है. वे निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं. नागौद से कांग्रेस के पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह भी बसपा से चुनाव लड़ सकते हैं. उज्जैन से कांग्रेस सांसद रहे प्रेमचंद गुड्ड आलोट से निर्दलीय लड़ने की तैयारी में है. इसी तरह उज्जैन उत्तर के दावेदार विवेक यादव ने आप की सदस्यता ले ली है. ग्वालियर ग्रामीण से दावेदार केदार कंसाना बसपा से चुनाव लड़ रहे हैं.

यहां बताते चले कि साल 2018 के चुनाव में दोनों पार्टियों के 30 बागी मैदान में थे. उनमें से सिर्फ 4 चुनाव जीतने में कामयाब हुए थे. लेकिन बाकियों ने मुकाबले को त्रिकोणीय बनाकर अपनी कई सीटों पर अपनी मूल पार्टी को नुकसान किया था.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: राजस्थान के बाद अब एमपी नेताओं संग अमित शाह और जेपी नड्डा की बैठक, सीएम सहित कई बड़े नेता मौजूद 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget