एक्सप्लोरर

MP Election 2023: आदर्श आचार संहिता के दौरान पकड़े 3 हजार से ज्यादा अवैध असलहे, बम भी बरामद, 758 हथियारों के लाइसेंस रद्द

MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने अभी तक 3135 अवैध हथियार जब्त किए है. इसके अलावा 759 गोलियां और 3921 विस्फोटक पदार्थ बरामद किए गए हैं.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के दौरान पुलिस और प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. मध्य प्रदेश में अभी तक 758 हथियारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं. इतना ही नहीं लाखों की संख्या में अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है. ढाई लाख से ज्यादा लाइसेंसी हथियार भी थानों में जमा हो चुके हैं.

दरअसल, मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए आदर्श आचार संहिता के दौरान गुंडे और बदमाशों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई हुई है. मध्य प्रदेश में अभी तक 1 लाख 85 हजार 354 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है. इसके अलावा लाइसेंसी हथियार जमा करने के आंकड़े पर नजर दौड़ाई जाए तो यह भी संतोषप्रद है. एमपी के थानों में दो लाख 69 हजार 297 लाइसेंसी हथियार जमा हो चुके हैं. इस बार जिला प्रशासन और पुलिस महकमे ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 758 लाइसेंस वाले हथियारों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं. 

अवैध हथियार के साथ-साथ बम भी बरामद
विधानसभा चुनाव को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने अभी तक 3135 अवैध हथियार जब्त किए हैं.  इसके अलावा 759 गोलियां और 3921 विस्फोटक पदार्थ बरामद किए गए हैं. इनमें एक बम भी शामिल है. विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए अभी भी सुरक्षा एजेंसियां लगातार अभियान चला रही है.

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए अंतरराज्यीय और आंतरिक नाकों से निगरानी रखी जा रही है. प्रदेश में 376 अंतरराज्यीय नाके लगाए गए हैं, जबकि 712 आंतरिक नाकों के जरिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस निगरानी अभियान में 846 फ्लाइंग स्क्वॉड, 996 सर्विलांस टीम और 109 क्विक रिस्पांस टीम तैनात की गई हैं. बता दें प्रदेश में 17 नवंबर को 23 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी और नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.

Madhya Pradesh Election: सिंधिया से दोस्ती के सवाल पर सचिन पायलट ने दिग्विजय के पाले में डाली गेंद, जानिए फिर क्या मिला जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget