एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में रोजगार को लेकर कमलनाथ का वार, बोले- 'मंदिरों और मस्जिदों में जाने से नहीं बल्कि...'

MP Election 2023 News: कमलनाथ ने यहां एक जनसभा में दावा किया कि राज्य में निवेश नहीं आता, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के शासन में किसी को इस पर विश्वास नहीं है.

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस (Congress) की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) ने शुक्रवार को कहा कि मंदिरों और मस्जिदों में जाने से रोजगार सृजित नहीं होगें, बल्कि निवेश से नौकरियां आएंगी. कमलनाथ ने यहां एक जनसभा में दावा किया कि राज्य में निवेश नहीं आता, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शासन में किसी को इस पर विश्वास नहीं है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, “इन युवाओं को बिना काम के देखकर मुझे दुख होता है. वे मध्य प्रदेश का भविष्य हैं. यदि यह उनका भविष्य है, तो मध्य प्रदेश का भविष्य क्या होगा?’

राज्य में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे. कमलनाथ ने कहा, “वे एक ऐसे राज्य में रोजगार के अवसरों के बिना रह रहे हैं, जो भ्रष्टाचार और घोटालों से ग्रस्त है. उनके हाथ काम चाहते हैं और वह तब तक नहीं मिलेगा, जब तक राज्य में निवेश नहीं आएगा.'' उन्होंने कहा, ‘‘मंदिर और मस्जिद जाने से रोजगार सृजित नहीं होंगे. निवेश से आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी, लेकिन युवाओं के लिए बनाई गई योजनाएं घोटाले वाली नहीं होनी चाहिए. यदि 50 प्रतिशत कमीशन कायम रहेगा, तो योजनाओं से क्या फायदा होगा.’’

कमनलाथ ने क्या कहा
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि राज्य में निवेश नहीं आ रहा है क्योंकि किसी को भी मध्य प्रदेश पर भरोसा नहीं है. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु और केरल में उत्पाद बेचने वाले व्यवसायी हरियाणा और पंजाब में उद्योग स्थापित करते हैं. कमलनाथ ने कहा, ‘‘जब मैं मुख्यमंत्री था, तब मैं उद्योगपतियों से बात करता था. वे कहते थे कि मध्य प्रदेश में प्रवेश करते ही उन्हें पैसे खर्च करने पड़ते हैं. मैंने मध्य प्रदेश के लिए एक नयी पहचान बनाना शुरू किया, लेकिन मेरी सरकार गिरा दी गई.’’

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि उन्होंने दिसंबर 2018 से मार्च 2020 के बीच मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया. कमलनाथ ने चुटकी लेते हुए कहा, "मुख्यमंत्री शिवराज ने 18 वर्षों में 22,000 वादे किए. उनकी वादा मशीन दोगुनी गति से चल रही है. उनकी झूठ बोलने की मशीन भी दोगुनी गति से चल रही है."

MP Election 2023: चुनाव से पहले कांग्रेस की बढ़ेगी टेंशन? इस दिग्गज नेता के इस्तीफे से बढ़ी हचलच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget