एक्सप्लोरर

MP Election 2023: BJP को क्यो नहीं CM शिवराज पर भरोसा? चुनाव प्रचार के आखिरी दिन abp से बातचीत में कमलनाथ ने बताया

MP Assembly Election 2023: कमलनाथ का दावा है कि बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को अपना सीएम उम्मीदवार घोषित नहीं किया क्योंकि सब जानते हैं कि उन्होंने मध्य प्रदेश का क्या हाल किया है. 

Kamal Nath Exclusive Interview: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बुधवार (15 नवंबर) को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. शाम 6.00 बजे सभी तरह के चुनावी प्रचार-प्रसार पर रोक लग जाएगी. इसी बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष औऱ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ चुनाव  प्रचार के लिए निकले. इस दौरान एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला. चुनाव माहौल में पीसीसी चीफ से सवाल किया गया कि वो कितना दबाव महसूस कर रहे हैं? इस पर कमलनाथ ने कहा कि वो बिल्कुल भी नर्वस नहीं हैं. उन्हें पता है चुनाव के क्या नतीजे आने वाले हैं. वहीं, उन्होंने कहा कि उन्हें मध्य प्रदेश की जनता पर भरोसा है. जनता प्रदेश की तस्वीर सामने रखकर सच्चाई का साथ देगी और अपना भविष्य सुरक्षित करेंगे.

कमलनाथ इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बीजेपी पर लगातार हमलावर नजर आए. कमलनाथ ने दावा किया है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार सबसे बड़ा मुद्दा है. साथ ही, उन्होंने बीजेपी के सामने कई सवाल रख दिए. पहला सवाल यह कि मध्य प्रदेश में शिवराज को मुख्यमंत्री का चेहरा क्यों नहीं बनाया गया? वहीं, दूसरा सवाल यह कि सीएम के इलेक्शन में पीएम मोदी इतने एक्टिव क्यों हैं? 

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार सबसे बड़ा मुद्दा- कमलनाथ
साल 2018 में कांग्रेस ने 15 साल के बीजेपी शासन को उखाड़कर सत्ता की कमान हासिल की थी. हालांकि 15 महीने में तख्तापलट हो गया औऱ बीजेपी वापस आ गई. इस बार एमपी में कांग्रेस के लिए क्या तस्वीर बन रही है? इस सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा कि वो किसी आंकड़े या पोल पर भरोसा नहीं करते, केवल मतदाताओं पर विश्वास रखते हैं. कमलनाथ का दावा है कि मध्य प्रदेश में हर वर्ग की जनता परेशान है. नौजवान भटक रहा है, किसान दिक्कतों का सामना कर रहा है. छोटा व्यापारी भी भ्रष्टाचार से परेशान है. आज एमपी का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का गवाह है या उसका शिकार, वो चाहता है कि बीजेपी की सरकार हटे. 

मध्य प्रदेश में सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा क्या है? कमलनाथ के अनुसार, बेरोजगारी औऱ भ्रष्टाचार बहुत बड़े मुद्दे हैं. उनका कहना है कि प्रदेश के किसानों को खाद और मूल्य के लिए भटकना पड़ रहा है. किसानों के साथ अन्याय भी बड़ा चुनावी मुद्दा है.

सीएम शिवराज को मुख्यमंत्री चेहरा न बनाने की यह है वजह?
मध्य प्रदेश चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार चुनावी रैलियां कर रहे हैं. जनसभाओं में पीएम मोदी कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं. पीएम का दावा है कि मध्य प्रदेश की जनता पीएम की गारंटियों पर विश्वास करती है. इस पर कमलनाथ ने कहा कि पहली बात तो यह मुख्यमंत्री का चुनाव है और पीएम मोदी यह चुनाव नहीं लड़ रहे. पीएम मोदी चार-पांच केंद्र का चुनाव लड़ेंगे. वो अपनी पार्टी का प्रचार करने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन ताज्जुब की बात है कि बीजेपी अपने सीएम उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं पाई. कमलनाथ का दावा है कि बीजेपी ने सीएम शिवराज को दोबारा उम्मीदवार इसलिए नहीं बनाया क्योंकि पार्टी जानती है कि शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश का क्या हाल किया है. 

कमलनाथ का कहना है कि यह बात बीजेपी अच्छी तरह से जानती है कि शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश बना दिया है. अगर शिवराज को ही मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया गया तो बीजेपी के लिए नतीजे और खराब हो जाएंगे. इसलिए उन्हें सीएम उम्मीदवार नहीं बनाया गया है.

पिछली बार से कितना अलग है मध्य प्रदेश चुनाव 2023?
वहीं, यह पूछे जाने पर कि साल 2018 के मुकाबले 2023 का चुनाव कितना अलग है? कमलनाथ ने बताया कि इस बार कांग्रेस का संगठन पिछली बार से ज्यादा मजबूत है. 2018 के चुनाव में संगठन इतना मजबूत नहीं था. इसलिए इस बार कांग्रेस ज्यादा ताकत से चुनाव लड़ने वाली है. 

यह भी पढ़ें: MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में आज से थम जाएगा चुनावी शोर, अब 48 घंटे तक डोर टू डोर ही प्रचार कर सकेंगे प्रत्याशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन-भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन-भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget