एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में आज से थम जाएगा चुनावी शोर, अब 48 घंटे तक डोर टू डोर ही प्रचार कर सकेंगे प्रत्याशी

MP Election 2023: MP चुनाव में 5 करोड़ 61 लाख 36 हजार 229 मतदान अपने मतों का उपयोग करेंगे, जिसमें पुरुष मतदाता 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 हैं. जबकि महिला मतदाता 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 हैं.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव मतदान के लिए अब महज दो दिन ही शेष बचे हैं. एक दिन बाद ही मतदान होना है. बीते एक महीने से जारी प्रचार प्रसार का चुनावी शोरगुल आज शाम 6 बजे से थम जाएगा. एक महीने तक बीजेपी-कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टियों के प्रात्याशियों के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते हुए जबरदस्त प्रचार किया. अब अगले 48 घंटे तक उम्मीदवार डोर टू डोर ही प्रचार-प्रसार कर सकेंगे.

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 9 अक्टूबर से आदर्श आचार संहिता लगी थी. आदर्श आचार संहिता के बाद से राजनीतिक पार्टियों के घोषित उम्मीदवारों द्वारा अपनी-अपनी जीत के लिए जोरदार प्रचार-प्रसार किया गया. अब मतदान के लिए महज एक दिन ही शेष रह गया है. 17 नवंबर को सुबह से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए एक फेज में ही मतदान होगा. 

विधानसभा चुनाव प्रोग्राम
निर्वाचन आयोग द्वारा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 9 अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता की घोषणा की थी. चुनावी कार्यक्रम अनुसार 21 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की गई. नामांकन जमा करने की तारीख 30 अक्टूबर रखी गई थी, जबकि 31 अक्टूबर तक नामांकन पत्रों की जांच हुई और 2 नवंबर तक नाम वापसी हो सके. अब आज से चुनावी शोरगुल थम जाएगा, जबकि 17 नवंबर को पूरे प्रदेश में एक साथ वोटिंग होगी, जिसके परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे.

5 करोड़ मतदाता करेंगे मतों का उपयोग
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के 5 करोड़ 61 लाख 36 हजार 229 मतदाता अपने मतों का उपयोग करेंगे, जिसमें पुरुष मतदाता 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 हैं. जबकि महिला मतदाता 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945, थर्ड जेंडर 1,373, जबकि 75 हजार 304 पोस्टल बैलेट हैं. इस चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाता जिनकी 18-19 साल है उनकी संख्या 22 लाख 36 हजार 564 हैं. 20 से 39 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 86 लाख 80 हजार 288 हैं.

ये भी पढ़ें: MP Elections 2023: 'चुनी हुई सरकारें गिराने के लिए बड़े डाके डालती है BJP', मल्लिकार्जुन खरगे का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget