एक्सप्लोरर

MP Election 2023: एमपी में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी गई EVM, CCTV कैमरे से स्ट्रांग रूम की निगरानी जारी

MP Elections 2023: एमपी विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. जिसके बाद मतगणना को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और किसी प्रकार की चूक न हो इसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान हुआ था. विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद 3 दिसंबर को मतगणना प्रारंभ होगी. मतदान के बदा सभी EVM स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दी गई है, जिन्हें 3 तारीख को खोला जाएगा. इसी के साथ इंदौर में भी मतगणना को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं और किसी प्रकार की कोई चूक न रहे इसके मुकम्मल इंतजाम किए जा रहे हैं. इंदौर के नेहरू स्टेडियम में ईवीएम को हाइपर सिक्योरिटी के बीच रखा गया है.

जहां पर 24 घंटे सतत मानवीय और तकनीकी रूप से निगरानी की जा रही है. यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो स्ट्रांग रूम के बाहर और अंदर की स्थिति को मॉनिटर कर रहे हैं. इसके अलावा अगर कोई राजनीतिक दल का प्रतिनिधि वहां रहकर मॉनिटरिंग देखना चाहता है, तो उसकी व्यवस्था भी वहां पर की गई. इंदौर कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 दिसंबर को ही मतगणना की जाएगी इसकी तारीख में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है.

बीच स्ट्रांग रूम में रखी गई EVM और वीवीपेट 

कलेक्टर इलैया राजा टी ने जानकारी देते हुए बताया कि जो मतगणना की जाएगी वह तीन प्रकार की तैयारी को पूरा करके की जा रही है. जिसमें सबसे पहले कर्मचारियों को मतगणना का प्रशिक्षण दिया जाना है. इस प्रशिक्षण में कर्मचारियों को बताया जाएगा कि उन्हें मतगणना के दौरान किन-किन चीजों का ध्यान रखना है और क्या-क्या सावधानियां बरतनी है, ताकि किसी प्रकार की मतगणना का कोई चूक न हो. इसके अलावा मतगड़ना स्थल पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में बताते हुए इंदौर कलेक्टर ने कहा कि वहां भी समुचित व्यवस्थाएं की जा रही है और टेबल की व्यवस्था की जा रही है कितनी टेबल लगेगी उसकी गणना कर ली गई है और उनकी व्यवस्था हो रही है.

इंदौर जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिये 17 नवम्बर को शांति पूर्ण रूप से मतदान सम्पन्न हुआ. मतदान के बाद इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन और वीवीपेट कड़ी सुरक्षा के बीच नेहरू स्टेडियम स्थित विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए स्ट्रांग रूम्स में रखी गई हैं. इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन और वीवीपेट की सुरक्षा और निगरानी सतत रूप से की जा रही है. इसके लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है.

ये भी पढ़ें: Kubeshwar Dham Annakoot Mahotsav : कुबेश्वर धाम में अन्नकूट महोत्सव आज, पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में हो रहा आयोजन

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget