एक्सप्लोरर

MP Election 2023: दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर हमला, ' जन आर्शीवाद यात्रा फ्लॉप, पीएम मोदी और अमित शाह डरे हुए हैं...'

MP Election 2023: एमपी में बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद सियासी तकरार तेज हो गई है. लिस्ट आने के बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा, बीजेपी में आगे बड़े-बड़ों के टिकट कट सकते हैं.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने विधानसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है. जहां कमलनाथ ने बीजेपी ने निशाना साधते हुए कहा कि जनता में बीजेपी के प्रति आक्रोश है. वहीं अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर हमला बोला है. साथ ही उन्होंने शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, "ये बीजेपी में घबराहट की निशानी है. पीएम मोदी और अमित शाह डरे हुए हैं. बीजेपी में आगे बड़े-बड़ों के टिकट कट सकते है. इन्होंने व्यापारियों को जीएसटी के नाम पर लूटा और चंदा वसूली की है. बीजेपी सरकार से पहले स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप मिलती थी, लेकिन बीजेपी सरकार आने के बाद अब छात्रों को कुछ नहीं मिलता है. बीजेपी की जन आर्शीवाद यात्रा पूरी तरह से फ्लॉप हुई है."

इससे पहले राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा, "बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव में घबरा गई है, इसलिए इनको टिकट देकर मैदान में उतारा है." उन्होंने कहा कि देखते रहिये बीजेपी में कौन किसको निपटाता है. कांग्रेस की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि बीजेपी हार के डर से बौखला गई है, यही वजह है कि बड़े-बड़े नेताओं को टिकट देकर मध्य प्रदेश में एंट्री कराई जा रही है. विधानसभा चुनाव में मुद्दों का जिक्र करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि व्यापम घोटाला इस बार चुनावी मुद्दा होगा.

बीजेपी की दूसरी लिस्ट में इनको मिला टिकट
बता दें कि, बीजेपी ने सोमवार (25 सितंबर) को 39 उम्मीदवारों के नामों की दूसरी लिस्ट जारी की है. इसमें तीन केंद्रीय मंत्रियों को भी टिकट देने का एलान किया गया है. जिनमें केंद्र सरकार में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ ग्रामीण विकास और इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को विधानसभा चुनाव में टिकट दिया गया है. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमरो को बीजेपी ने दिमनी सीट से उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है, तो वहीं फग्गन सिंह कुलस्ते को निवास विधानसभा सीट से और प्रहलाद पटेल को नरसिंहपुर से उम्मीदवार बनाया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget