एक्सप्लोरर

MP Politics: विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने खोला घोषणाओं का पिटारा, इंदौर की जगह देवास पहुंचे कमलनाथ

MP Elections 2023: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि पिछले 10 सालों में बल्कि 5 सालों में राजनीति में जो परिवर्तन आया है, वह देखने लायक है. उन्होंने कहा कि सरकार ने बुलेट ट्रेन चलाने की घोषणा की थी, लेकिन महंगाई की ट्रेन दौड़ा दी.

Kamal Nath in Dewas: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने भी घोषणाओं का पिटारा खोल दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनता के बीच गैस की टंकी, महिलाओं को 1500 रुपये सहित कई घोषणाओं का एलान कर दिया. मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ देवास जिले के खातेगांव विधानसभा सीट पर आम सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे. 

कमलनाथ ने आम सभा को संबोधित करते हुए लोगों से कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा. इसके अलावा, 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यह भी कहा कि लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह और बेरोजगारों को रोजगार भी दिया जाएगा. 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लोगों से कहा कि 15 महीने की सरकार में 12.5 महीने उन्हें काम करने का मौका मिला. ढाई महीने लोकसभा चुनाव में चले गए. उन्होंने कहा कि गरीबों को राहत पहुंचाने का काम उनके कार्यकाल में हुआ है. पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लोगों को 100 यूनिट बिजली दी गई. इसके अलावा, पेंशन भी बढ़ाई गई. उन्होंने पुरानी पेंशन लागू करने की भी घोषणा की है.

पूर्व मंत्री ने कहा- इंदौर जाना चाहते थे कमलनाथ
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पहले पूर्व मंत्री और विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने आम सभा को संबोधित किया उन्होंने कहा कि कमलनाथ इंदौर जाना चाहते थे, लेकिन उन्होंने उनसे आग्रह किया कि इस बार खातेगांव सीट भी कांग्रेस की झोली में आएगी. इसके लिए उन्हें खातेगांव में आम सभा को संबोधित करना होगा. इस बात पर कमलनाथ खातेगांव पहुंच गए. 

महंगाई की बुलेट ट्रेन दौड़ रही है बाजार में
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि पिछले 10 सालों में बल्कि 5 सालों में राजनीति में जो परिवर्तन आया है, वह देखने लायक है. उन्होंने कहा कि इस बार भी चुनाव विकास, महंगाई, बेरोजगारी आदि मुद्दों पर होने वाले हैं. उन्होंने महंगाई को लेकर कहा कि सरकार ने बुलेट ट्रेन चलाने की घोषणा की थी लेकिन बाजार में महंगाई की बुलेट ट्रेन दौड़ रही है.

यह भी पढ़ें: MP Elections: चुनाव से पहले शिवराज सरकार के घोटालों की किताब छापेगी कांग्रेस? 400 स्कैम की लिस्ट बनाने के दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget