एक्सप्लोरर

MP Election 2023: बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस की आज से जन आक्रोश यात्रा, इन नेताओं के हाथ में कमान

MP Elections 2023: राजनीति के विश्लेषकों का मानना है कि राज्य के चुनाव रोचक और कशमकश भरे होने वाले हैं. इस बात से दोनों राजनीतिक दल वाकिफ हैं.

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेजी से बढ़ रही है. दोनों प्रमुख राजनीतिक दल, बीजेपी और कांग्रेस, यात्राओं के सहारे आम मतदाता के बीच पहुंचने की कोशिश में लगे हुए हैं. बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा चल रही है, जिसके जवाब में आज से मध्य प्रदेश में कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा शुरू करने जा रही है.

दरअसल, 2018 के विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था. यही कारण है कि दोनों दल फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं. बीजेपी ने जन आशीर्वाद यात्रा में पूरी ताकत झोंक दी है, इसमें सिर्फ प्रदेश ही नहीं केंद्रीय राजनीति के बड़े चेहरे भी हिस्सा ले रहे हैं. वह जगह-जगह पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा दे रहे हैं. कांग्रेस पर लगातार हमले कर रहे हैं.

पार्टी की रीति और नीति बताएंगे नेता
दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से सात जगहों से जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत की जा रही है. इन यात्राओं की जिम्मेदारी कांग्रेस ने द्वितीय पंक्ति के नेताओं को दी है. वह अलग-अलग हिस्सों में जाकर लोगों को पार्टी की रीति और नीति बताएंगे. साथ ही देश और प्रदेश की वर्तमान स्थिति का खुलासा भी करेंगे.

घर-घर पहुंचने की कोशिश
राजनीति के विश्लेषकों का मानना है कि राज्य के चुनाव रोचक और कशमकश भरे होने वाले हैं. इस बात से दोनों राजनीतिक दल वाकिफ हैं, लिहाजा उन्होंने मतदाताओं के बीच पहुंचने की रणनीति पर काम शुरू किया है. यही कारण है कि बीजेपी और कांग्रेस यात्राओं के सहारे गांव-गांव, घर-घर पहुंचने की कोशिश में लगे हुए हैं.

ये नेता संभालेंगे कमान
कांग्रेस की तरफ से सात जन आक्रोश यात्राएं निकाली जाएंगी जिनमें पहली यात्रा गोविंद सिंह निकालेंगे जो कि 1600 किमी की होगी. दूसरी यात्रा अरुण यादव के नेतृत्व में निकलेगी 1700 किमी का सफर तय करेगी. वहीं तीसरी यात्रा कमलेश्वर पटेल निकालेंगे जो कि 1900 किमी की होगी. जबकि चौथी यात्रा अजय सिंह राहुल की लीडरशिप में निकलेगी जो कि 1400 किमी तक जाएगी. इसी तरह पांचवीं यात्रा सुरेश पचौरी के नेतृत्व में निकलेगी जो कि 1400 किमी का सफर तय करेगी. वहीं छठी यात्रा कांतिलाल भूरिया निकालेंगे जो कि 1700 किमी तक जाएंगे और सातवीं और आखिरी यात्रा जीतू पटवारी के नेतृत्व में निकलेगी जो कि 1700 किमी का सफर तय करेगी.

ये भी पढ़ें

MP Elections 2023: चुनाव से पहले BJP ने बनाया 'गिव अप योर टिकट' प्लान, जानिए क्या है इसका मकसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget