एक्सप्लोरर

MP Eleciton 2023: छाया मोरे ने थामा बीजेपी का दामन तो कांग्रेस ने किया पलटवार, कहा- 'जो डर गया वही...'

MP Elecitons 2023: छाया मोरे के बीजेपी ज्वॉइन करने पर कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी को आने वाले समय में अपनी हार दिख रही है, इसलिए वह कहीं हमारे नेताओं को तोड़ने का प्रयास कर रही है.

MP Assembly Election 2023: खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा से 2018 में कांग्रेस की उम्मीदवार रहीं और पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव की करीबी नेत्री छाया मोरे ने कांग्रेस का साथ छोड़कर रविवार को बीजेपी का दामन थाम लिया है. छाया मोरे की गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेता अरुण यादव के करीबियों में से होती हैं. वहीं उनके बीजेपी में शामिल होने के बाद बाद कांग्रेस भी उनको लेकर आक्रामक हो गई है.

कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय ओझा ने कहा,"किसी के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है. कांग्रेस एक समुंदर है. जो डर गए या दबाव में आ गए वे ही कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं. किसी के जाने से कांग्रेस पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है. कांग्रेस के पास इससे अच्छे जमीनी स्तर के कार्यकर्ता मौजूद हैं. बीजेपी को आने वाले समय में अपनी हार दिख रही है, इसलिए वह कहीं हमारे नेताओं पर एफआईआर तो कहीं हमारे नेताओं को तोड़ने का प्रयास कर रही है." 

'छाया मोरे की बात पार्टी में सुनी जाती थी'
वहीं, इधर छाया मोरे के बीजेपी की सदस्यता लेने पर खंडवा कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष अजय ओझा ने आगे ये भी कहा कि छाया मोरे बहुत अच्छी नेत्री थीं. हमने प्रयास किया कि वो इस प्रकार का कोई निर्णय ना लें. दो दिन पहले मेरी उनसे बड़ी विस्तृत चर्चा हुई थी, मैंने उनको बताया भी की आपको पार्टी ने बहुत कुछ दिया है. आपको पार्टी ने एक बार टिकट दिया है, पीसीसी डेलीगेट बनाया, आपकी बात सुनी जाती है पार्टी में. आप ऐसा निर्णय ना लें.

'उन्हें बरगलाया गया'
जिला अध्यक्ष अजय ओझा ने बताया, "मुझे ऐसा लगता है कि वे दूसरों के ज्यादा प्रभाव में रहीं हैं. लोगों ने उनको ऐसा मेंटली तैयार कर दिया. वैसे वो सरल स्वभाव की भी हैं, लोगों की बातों में आ जाती हैं. तो ये उनको बरगला के या जैसे भी किया गया होगा. आज ये मालूम चला की कुछ 25-26 गाड़ियों में सौ - सवा सौ लोग उनके साथ जा रहे हैं उसमें भी आधे बीजेपी के लोग हैं."

'पंधाना में जीत रही कांग्रेस'
उन्होंने ये भी कहा, "ये कोई बहुत बड़ा इश्यू हमारे लिए नहीं है की उनके जाने से हमको कोई फर्क पड़ रहा है. हमारे पास जमीनी स्तर के बहुत सारे कार्यकर्ता पंधाना विधानसभा में मौजूद हैं, और निश्चित तौर से हम लोग पंधाना विधानसभा जीत रहे हैं." 

कांग्रेस ने दिया था टिकट
बता दें कि छाया मोरे मध्य प्रदेश के खंडवा की कांग्रेस नेत्री और अरुण यादव की समर्थक रही हैं. छाया मोरे को 2018 में कांग्रेस ने पंधाना विधानसभा से पार्टी का उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वे चुनाव हार गईं. छाया के सामने बीजेपी के उम्मीदवार के साथ ही कांग्रेस की बागी उम्मीदवार रुपाली वारे भी खड़ी हुईं थी. जिसे कांग्रेस ने उस समय निष्काषित भी कर दिया था. लेकिन एक बार फिर से बागी उम्मीदवार की सदस्य्ता को बहाल कर उसे संगठन में जगह दी थी. इसी नाराजगी के चलते छाया मोरे ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया.

ये भी पढ़ें

MP Eleciton 2023: क्या मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं कैलाश विजयवर्गीय? खुद दिया ये हैरान करने वाला जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget