एक्सप्लोरर

MP Election 2023: CEC राजीव कुमार ने दी चुनाव तैयारियों की जानकारी, 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर कह दी बड़ी बात

MP Election: राजीव कुमार ने बताया कि 50 परसेंट से ज्यादा पोलिंग स्टेशन पर वेबकास्टिंग होगी. वहीं 5 हजार पोलिंग स्टेशन पूरी तरह से महिलाओं के जिम्मे होंगे. 15 हजार मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाये जाएंगे.

MP News: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसको लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम सूबे के दौरे पर है. मध्य प्रदेश में चुनावी तैयारियों को लेकर आज इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई. इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने एमपी में चुनावी तैयारियों की जानकारी दी. राजीव कुमार ने कहा कि हम पूर्ण तरह से निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सबको प्रेरित कर वोटिंग के लिए लेकर आएं यह हमारा प्रयास है. 

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हमने एमपी में चुनाव के लिए सेंट्रल स्टेट की एजेंसी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, कलेक्टर, एसपी से बातचीत की है. राजनीतिक दलों की मांग है कि परिवार का मतदान केंद्र एक ही हो, चुनाव में गड़बड़ी न हो. उन्होंने कहा कि संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पैरा मिलॉटरी फोर्स लगे, वेबकास्टिंग हो, मतदान के पहले ट्रायल हो. धनबल, बाहुबल को रोका जाए, शराब वितरण रोका जाए, फेक न्यूज़ न फैले, घर से पोस्टल बैलेट से न हो चुनाव, बीएलओ-बीएलए का बेहतर समन्वय हो यह मांगे राजनीतिक दलों की हैं.

4 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी फाइनल वोटर लिस्ट
राजीव कुमार ने बताया कि एमपी में टोटल 5.52 करोड़ वोटर्स हैं. जिसमें से 2.85 करोड़ पुरुष, 2.67 करोड़ महिला, 1336 ट्रांसजेंडर, और 4.85 लाख पीडब्ल्यूडी हैं. फर्स्ट टाइम वोटर्स 18.86 लाख हैं जिनकी उम्र 18-19 साल है. वहीं 80 साल की उम्र के 7.12 लाख वोटर हैं और 100 साल से ज्यादा उम्र के 6,180 वोटर हैं. सर्विस इलेक्टर्स की संख्या 75,426 है.

वहीं वोटर लिस्ट के बारे में जानकारी देते हुए राजीव कुमार ने कहा कि 4 अक्टूबर को वोटर लिस्ट का फाइनल पब्लिकेशन होगा, जिन्हें वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाना है उनके पास अभी समय है. 18.86 लाख फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं जो अच्छी संख्या है. सीईसी ने बताया कि महिलाओं का पार्टिशपेशन बढाने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं. साथ ही, आदिवासियों को मतदान की प्रक्रिया में जोड़ने का काम किया जा रहा है.

 पोलिंग स्टेशन पर वेबकास्टिंग होगी
राजीव कुमार ने बताया कि 50 परसेंट से ज्यादा पोलिंग स्टेशन पर वेबकास्टिंग होगी. वहीं 5 हजार पोलिंग स्टेशन पूरी तरह से महिलाओं  के जिम्मे होंगे. 15 हजार मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाये जाएंगे. मतदाता के घर से 2 किलोमीटर के अंदर मतदान केंद्र होगा. हर पोलिंग स्टेशन पर बिजली, पानी, टॉयलेट और हेल्प डेस्क जैसी व्यवस्था होंगी. सीनियर सिटीजन्स, पर्सन विथ डिसएबिलिटी के लिए फॉर्म 12 डी की सुविधा होगी, ऐसे वोटर घर से ही मतदान कर सकेंगे. राजीव कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग की टीम मतदान, वीडियोग्राफी भी कराएगी. इसकी सूचना राजनीतिक दलों को दी जाएगी.

वन नेशन, वन इलेक्शन पर क्या बोले सीईसी?
एक देश एक चुनाव पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग का काम समय से पहले चुनाव कराना है. नियम कहते हैं कि लोकसभा और विधानसभा में कार्यकाल के पांच साल पूरे होने चाहिए और ये कार्यकाल ख़त्म होने के छह महीने पहले नये कार्यकाल की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं. हम नियमों से बंधे हैं आगे भी वैसा ही होगा.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कसी कमर, 14 और 25 सितंबर को एमपी आएंगे पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget