एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कसी कमर, 14 और 25 सितंबर को एमपी आएंगे पीएम मोदी

MP Election: 25 सितंबर को बीजेपी राजधानी भोपाल में कार्यकर्ताओं का महाकुंभ (सम्मेलन) आयोजित करने जा रही है. इस सम्मेलन में बीजेपी ने 10 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को बुलाने का लक्ष्य रखा है.

Madhya Pradesh Assembly Election: इस साल के अंत में मध्य प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सत्ता अपने पास ही रखना चाहती है. यही कारण है कि बीजेपी के प्रदेश स्तर के नेताओं के अलावा राष्ट्रीय स्तर के नेता भी राज्य में जमकर चुनावी दौरे कर रहे हैं. इसी कड़ी में तीन सितंबर से छह सितंबर तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित तीन केंद्रीय मंत्री राज्य का दौरा कर चुके हैं. अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सितंबर महीने में दो बार मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 सितंबर को सागर के बीना के बीपीसीएल में पेट्रो केमिकल परिसर में 50 हजार करोड़ रुपए की लागत से होने वाले निवेश का भूमि पूजन करेंगे. बीना रिफायनरी के पास पेट्रो केमिकल्स उत्पादन के लिए 50 हजार करोड़ का निवेश होने जा रहा है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में डेढ़ लाख करोड़ का निवेश और होने वाला जिससे तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेगा. 

पीएम मोदी 25 को आएंगे भोपाल
सितंबर महीने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दूसरा मध्य प्रदेश दौरा 25 सितंबर को होने जा रहा है. प्रधानमंत्री 25 सितंबर को राजधानी भोपाल आएंगे. बता दें 25 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी राजधानी भोपाल में कार्यकर्ताओं का महाकुंभ (सम्मेलन) आयोजित करने जा रही है. इस सम्मेलन में बीजेपी ने 10 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को बुलाने का लक्ष्य रखा है. इन कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संबोधित किया जाएगा. 

पीएम मोदी का रोड-शो भी संभव
बता दें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले तीन महीने 2 से 3 बार राजधानी भोपाल आ चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी, भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो कराना चाहती थी, लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से पिछले दौरों के दौरान पीएम मोदी का रोड-शो नहीं हो सका. अब बताया जा रहा है कि 25 सितंबर को भोपाल आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड-शो भी आयोजित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

Jabalpur News: जबलपुर में बेटी के जन्म पर मनाया ऐसा जश्न कि हर तरफ हो रही तारीफ, ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget