एक्सप्लोरर

MP News: बीजेपी ने शुरू की ग्वालियर चंबल संभाग को साधने की तैयारी, आज विकास यात्रा की शुरुआत करेंगे सीएम शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ग्वालियर चंबल संभाग के दौरे पर हें. वहीं आज कांग्रेस नेता कमलनाथ मुरैना पहुंच रहे हैं. वो कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर के यहां शादी समारोह में शामिल होने वाले हैं.

MP Politics: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election) नजदीक हैं. इसके चलते ग्वालियर चंबल संभाग को साधने की तैयारियां कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) दोनों ही पार्टियों के अंदर देखी जा सकती है. जहां ग्वालियर चंबल संभाग में नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra ) जैसे बीजेपी के दिग्गज सक्रिय हैं. वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) भी आज संत रविदास जयंती ( Sant Ravidas Jayanti) के अवसर पर विकास यात्रा का शुभारंभ ग्वालियर चंबल संभाग से करने जा रहे हैं. 

आधिकारिक जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रविवार को ग्वालियर (Gwalior) और भिंड (Bhind) जिले का दौरे पर हैं. सीएम शिवराज भिंड के एमजे ग्राउंड मैदान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में संत रविदास के पूजन अर्चन के साथ ही बीजेपी की विकास यात्रा का शुभारंभ करेंगे.  

विकास यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री आज सुबह लगभग 11:45 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुंचें. यहां से वो हेलीकॉप्टर से भिंड के लिए प्रस्थान करेंगे. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विकास यात्रा के पांच रथों को भिंड से हरी झंडी दिखाएंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री चंबल संभाग के मुरैना, भिंड और श्योपुर जिले के हितग्राहियों के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे. इसके बाद लगभग 3 बजे सीएम ग्वालियर पहुंचकर संघ अधीनस्थ आरोग्य विधान चिकित्सालय के स्थापना दिवस और नवनिर्मित केथ लैब के लोकार्पण में सम्मिलित होंगे.

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ संघ के कई दिग्गज और विभिन्न इकाइयों के प्रमुख शामिल होंगे. कार्यक्रम में उनके साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रहेंगे. इस यात्रा के माध्यम से जहां बीजेपी अपने कार्यों को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रही है. वहीं उसने कार्यक्रम का केंद्र बिंदु ग्वालियर चंबल संभाग को रखकर इस क्षेत्र को साधने का मन भी बना लिया है.

कमलनाथ भी  पहुंच रहे मुरैना
वहीं आज पीसीसी चीफ कमलनाथ मुरैना पहुंच रहे हैं. वो कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर के यहां शादी समारोह में शामिल होने वाले हैं. इसके बाद वो पूर्व सांसद बाबूलाल सोलंकी के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे. उसके बाद कमलनाथ विधायक राकेश मावई के यहां विवाह समारोह में पहुंचेंगे. इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आज ग्वालियर चंबल संभाग के दौरे पर हैं. यहां वो कुछ विवाह और व्यक्तिगत कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. इसके साथ-साथ वो संत रविदास जयंती से संबंधित कुछ कार्यक्रमों में भी भाग लेने वाले हैं .कुल मिलाकर कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेता 6 से 7 घंटा अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से ग्वालियर चंबल संभाग में बिताएंगे. साथ ही वो कार्यकर्ताओं से अलग-अलग माध्यमों से चर्चा भी करेंगे.

MP Election 2023: बीजेपी और कांग्रेस के भाग्य का फैसला करेगा दलित और आदिवासी वोट बैंक, ग्वालियर बना राजनीति का शक्ति केंद्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget